BJP ने राजस्थान की भीलवाड़ा लोकसभा सीट से दामोदर अग्रवाल को चुनाव मैदान में उतारा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 31, 2024

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राजस्थान की भीलवाड़ा लोकसभा सीट से दामोदर अग्रवाल को रविवार को अपना उम्मीदवार घोषित किया। अग्रवाल भाजपा की प्रदेश इकाई के महासचिव हैं। इसी के साथ भाजपा ने राजस्थान की सभी 25 सीट पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। अग्रवाल ने यहां संवाददाताओं से बातचीत के दौरान भारी मतों के अंतर से चुनाव जीतने का भरोसा जताया। 

इसे भी पढ़ें: BJP ब्रह्मांड में सबसे ज्यादा झूठ बोलने वाली पार्टी : Akhilesh Yadav

पहले चरण में 19 अप्रैल को 12 सीट गंगानगर, बीकानेर, चूरू, झुंझुनू, सीकर, जयपुर ग्रामीण, जयपुर, अलवर भरतपुर, करौली-धौलपुर, दौसा और नागौर में मतदान होगा।दूसरे चरण में 13 सीट टोंक-सवाई माधोपुर, अजमेर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालौर, उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा और झालावाड़-बारां पर मतदान होगा।

प्रमुख खबरें

US Open Mixed Doubles: Novak Djokovic और Aryna Sabalenka की जोड़ी मचाएगी धमाल, टेनिस प्रेमियों में भारी उत्साह

जैसलमेर में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास रात में आवाजाही और पाकिस्तानी सिम पर प्रतिबंध 30 नवंबर तक बढ़ा

जेन जेड का भरोसा जीतने के लिए प्रधानमंत्री को कैमरे का नहीं, दिल का एंगल बदलना होगा: प्रियंका गांधी

दिल्ली जिमखाना क्लब के अधिग्रहण को रोकने का हाईकोर्ट के पास अधिकार नहीं: केंद्र