असम उपचुनाव: कांग्रेस के पूर्व विधायक और नए चेहरों के साथ मैदान में उतरी भाजपा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 30, 2019

गुवाहाट। भाजपा ने असम की चार विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिये तीन नये चेहरों और कांग्रेस के एक पूर्व विधायक को उम्मीदवार बनाया है। भाजपा ने एक बयान में कहा कि पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति ने 21 अक्टूबर को होने वाले चुनाव के लिये चार नामों को हरी झंडी दी है। पार्टी ने रताबाड़ी सीट से विजय मालाकर, जानिया से तौफीक उर्रहमान और सोनारी से नवनीता हांडिक को उम्मीदवार बनाया है। 

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस से भाजपा में आए पूर्व विधायक अल्पेश ठाकोर राधनपुर से लड़ेंगे उपचुनाव

कांग्रेस के भाजपा में शामिल हुए पूर्व विधायक राजेन बोरठाकुर को रंगापाड़ा विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। असम में 2016 हुए विधानसभा चुनाव में इन चार में से तीन सीटों पर भाजपा को जीत मिली थी, वहीं जानिया सीट कांग्रेस की झोली में गई थी। इन सीटों के विधायकों के लोकसभा सांसद चुने जाने के बाद यहां चुनाव कराने की जरूरत पड़ी है। 

प्रमुख खबरें

Shah ने BJP और उसके छद्म सहयोगियों को नेशनल कॉन्फ्रेंस को हराने का निर्देश दिया: Omar

विपक्षी दलों के नेताओं को जेल भेजने में Congress अव्वल : Chief Minister Mohan Yadav

Manoj Tiwari ने मुझ पर हमला कराया क्योंकि लोग अब उन्हें स्वीकार नहीं कर रहे हैं: Kanhaiya

Shakti Yojana से Metro को नुकसान होने संबंधी प्रधानमंत्री की टिप्पणी से हैरान हूं: Shivkumar