भाजपा पहले आर्थिक तबाही लाती है फिर मंहगाई का चाबुक चलाती है: प्रियंका

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 21, 2019

नयी दिल्ली कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अर्थव्यवस्था में सुस्ती और उत्तर प्रदेश में पेट्रोल की कीमत में बढ़ोतरी को लेकर मंगलवार को आरोप लगाया कि भाजपा की सरकार पहले अपनी नीतियों से आर्थिक तबाही लाती है और फिर महंगाई के चाबुक चलाती है।

 

प्रियंका ने ट्वीट किया,  आम जनता दिन-रात राह देख रही है कि इस भयानक मंदी से राहत कब मिलेगी? नौकरियों का खत्म होना कब रुकेगा? उन्होंने दावा किया,  भाजपा सरकार एक तरफ अपनी नीतियों से आर्थिक तबाही लाती है, व्यापार नष्ट करती है दूसरी तरफ जनता पर महंगाई का चाबुक चलाती है। उत्तर प्रदेश में पेट्रोल की कीमत में बढ़ोतरी को लेकर प्रियंका ने सवाल किया,  क्या भाजपा अब खुल के बताएगी कि उसके भ्रष्टाचार ने उत्तर प्रदेश को कंगाल कर दिया है? 

प्रमुख खबरें

US H-1B वीज़ा में बड़ा फेरबदल: अब लॉटरी नहीं, स्किल और सैलरी तय करेगी किस्मत

बांग्लादेश में हिंसा भड़की, भारत-बांग्लादेश के बीच बढ़ा अविश्वास, अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल

Carabao Cup: पेनल्टी में केपा का जादू, आर्सेनल फाइनल की दौड़ में, चेल्सी के खिलाफ अगला मैच

Bharat Coking Coal का IPO जल्द, कोल इंडिया 10% हिस्सेदारी बेचेगी, 1300 करोड़ की होगी डील