मल्लिकार्जुन खड़गे की जीत पर भाजपा की आई पहली प्रतिक्रिया, अनिल विज बोले- ये अध्यक्ष नहीं रिमोट चुने गए हैं

By अंकित सिंह | Oct 19, 2022

17 अक्टूबर को कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में मल्लिकार्जुन खड़गे ने बाजी मार ली है। उन्होंने शशि थरूर को हरा दिया है। 22 साल के बाद कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुए थे। इस चुनाव में मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर आमने-सामने थे दोनों के अपने-अपने दावे थे। मल्लिकार्जुन खड़गे को मजबूत उम्मीदवार माना जा रहा था और उन्हें गांधी परिवार का बेहद करीबी भी बताया जा रहा था। मल्लिकार्जुन खड़गे की जीत पर अब भाजपा की पहली प्रतिक्रिया भी आ गई है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने साफ तौर पर कहा है कि यह अध्यक्ष नहीं रिमोट चुने गए हैं। 

इसे भी पढ़ें: कर्नाटक कांग्रेस ने भाजपा के चुनावी वादों को लेकर ‘सेसीएम डॉट कॉम’ अभियान शुरू किया

दूसरी ओर हार के बाद शशि थरूर ने कहा कि मैंने उनके घर जाकर उन्हें(मल्लिकार्जुन खड़गे) बधाई दी। मैं खुश हूं कि इस चुनाव के बाद कांग्रेस को एक नए अध्यक्ष के नेतृत्व में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। मैं आभारी हूं कि इतने सारे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुझे समर्थन दिया। वहीं, कांग्रेस के निर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि कांग्रेस ने लगातार लोकतंत्र को मजबूत किया, संविधान की रक्षा की। मैं सोनिया गांधी का आभार व्यक्त करता हूं, उन्होंने अपने खून पसीने से पार्टी को सींचा है। सरकार देश में नफरत फैला रही है। पूरा देश राहुल गांधी के संघर्ष से जुड़ रहा है। 

प्रमुख खबरें

Bollywood महानायक Amitabh Bachchan मना रहे 84वां जन्मदिन, 5 दशक से कायम है सिनेमा पर राज

Delhi में सुरक्षा कड़ी, कॉजपा के प्रदर्शन के ऐलान के बाद 30,000 से अधिक जवान तैनात

रूस की लैब में कर्मी की मौत पर WHO की रिपोर्ट, बीमारी की पुष्टि के लिए अतिरिक्त जांच जरूरी

Donald Trump का कवरेज रोकने वाले टीवी चैनलों पर US Justice Department ने शुरू की जांच