महाराष्ट्र में भाजपा ने बनाई अपनी अलग विधानसभा, कालीदाल कोलंबर को बनाया अध्यक्ष, उद्धव सरकार पर साधा निशाना

By अनुराग गुप्ता | Jul 06, 2021

मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा से भाजपा के 12 विधायकों को एक वर्ष के लिए निलंबित किए जाने के बाद अब पार्टी ने अपनी अलग विधानसभा बनाई है। आपको बता दें कि भाजपा ने विधानसभा के बाहर ही अपनी अलग विधानसभा बनाई है। जिसका अध्यक्ष विधायक कालीदाल कोलंबर को नियुक्त किया गया। 

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र विधानसभा ने शक्ति विधेयकों पर रिपोर्ट की समय-सीमा बढ़ाई 

स्पीकर के साथ बदसलूकी का मामला

महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष के कक्ष में पीठासीन अधिकारी भास्कर जाधव के साथ “दुर्व्यवहार” करने के आरोप में भाजपा के 12 विधायकों को विधानसभा से एक साल के लिए निलंबित कर दिया गया है। इनमें संजय कुटे, आशीष शेलार, अभिमन्यु पवार, गिरीश महाजन, अतुल भटकलकर, पराग अलवानी, हरीश पिंपले, योगेश सागर, जय कुमार रावत, नारायण कुचे, राम सतपुते और बंटी भांगड़िया शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

Madurai के उसिलामपट्टी से CM Joseph Vijay शुरू करेंगे नवजात शिशुओं के लिए Gold Ring Scheme

Quincy Dsouza ने रचा इतिहास, Asian Games 2026 के Teqball में दो मेडल की बढ़ी उम्मीद

Disha Salian Case: भाई Aaditya Thackeray के बचाव में आए Amit Thackeray, कहा- वो शामिल नहीं हो सकते

DUSU Election रिजल्ट के बाद विजय जुलूसों पर Delhi High Court ने लगाई पूरी तरह रोक