Karnataka Election 2023: कांग्रेस मेनिफेस्टो में बजरंग दल पर बैन की बात से भड़की बीजेपी, कहा- इस घोषणा से 20 सीटें से नीचे चली गई

By अभिनय आकाश | May 02, 2023

तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष के अन्नामलाई ने कहा कि पीएफआई टेरर मॉड्यूल, हवाला, मनी लॉडरिंग आदि में शामिल था, पीएफआई के लोगों पर यूएपीए के मामले दर्ज़ थे। पीएफआई देश के खिलाफ था इसलिए पीएफआई को बैन किया गया। लेकिन बजरंग दल के लोग ऐसी गतिविधियों में शामिल नहीं हैं, वे हनुमान के भक्त हैं। कांग्रेस जो 30-40 सीट जीतने वाली थी, घोषणापत्र के जारी होने के बाद ये सीट 20 से नीचे चली गई हैं। 

इसे भी पढ़ें: Karnataka: कांग्रेस के गारंटी पर अमित शाह का तंज, बोले- जिस पार्टी की खुद की क्रेडिबिलिटी ना हो उसपर विश्वास कौन करेगा

कर्नाटक चुनाव 2023 अभियान के दौरान पीएम मोदी के लिए कांग्रेस नेताओं की टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि वे पीएम की लोकप्रियता और सफलता को पचा नहीं पा रहे हैं। इसलिए, वे सोचते हैं कि गंदी भाषा का उपयोग करके वे ऐसा कर सकते हैं।" कम से कम खुद को संतुष्ट कर लें। लेकिन लोग इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे...मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं।

प्रमुख खबरें

Congress अध्यक्ष Mallikarjun Kharge का आरोप, मोदी सरकार में आवाज उठाने वालों को बनाया जा रहा निशाना

EC के खिलाफ विपक्षी प्रदर्शन बेअसर साबित होगा, Himanta Biswa Sarma ने साधा निशाना

Delhi में CEC के खिलाफ प्रदर्शन से पहले SFI सदस्य और वकील हिरासत में

Tata Motors ने Iveco ग्रुप के अधिग्रहण की पेशकश बढ़ाकर 14.40 यूरो प्रति शेयर की