Birthday के अगले ही दिन बीजेपी ने Kangana Ranaut को दिया तोहफा, लोकसभा चुनाव के लिए मंडी से बनाया उम्मीदवार

By रितिका कमठान | Mar 25, 2024

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री कंगना रनौत अब चुनाव के मैदान में अपनी किस्मत आजमाने ने उतर रही हैं। बीजेपी ने एक्ट्रेस कंगना रनौत को हिमाचल प्रदेश के मंडी से टिकट दे दिया है। फिल्मों में अपने एक्टिंग के दम पर अलग पहचान बनाने के बाद कंगना रनौत अब पॉलिटिक्स में भी अपनी धाक जमाने उतरेंगी। 

गौरतलब है कि कंगना रनौत का नाम बॉलीवुड की उन अभिनेत्री में शुमार है जो अपने बोल्ड अंदाज के लिए काफी चर्चा में रहती है। वह एक धाकड़ एक्ट्रेस है जिनकी अब राजनीति में एंट्री होने वाली है। इसकी जानकारी मिलते ही फ्रेंड्स काफी खुश हो चुके हैं। खुद कंगना भी अपनी इस नई जर्नी के लिए बेहद उत्साहित नजर आ रही है।

कंगना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर अपनी खुशी भी जाहिर की है। उन्होंने लिखा मेरे प्यारे भारत और भारत की जनता की अपनी पार्टी बीजेपी को हमेशा मेरा बिना शर्त समर्थन रहा है। आज भाजपा ने मुझे मेरे जन्म स्थान हिमाचल प्रदेश के मंडी से अपना लोकसभा उम्मीदवार घोषित किया है। लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए में आलाकमान के फैसले का पालन करती हूं। उन्होंने लिखा मैं आधिकारिक तौर पर पार्टी में शामिल होने और सम्मानित होने पर उत्साहित महसूस कर रही हूं।

प्रमुख खबरें

Yemen Coast पर 14 भारतीयों वाली नौका की घटना पर दूतावास जुटा रहा तथ्य

Asian Para Games में भारत चमका, Pramod Bijarnia और निमिषा ने जीते रजत पदक

Red Sea Indian Boat incident | लाल सागर में फंसी भारतीय नागरिकों की नौका... यमन दूतावास की त्वरित कार्रवाई और क्षेत्रीय तनाव की पूरी कहानी

Tibet में 7.0 तीव्रता के Earthquake से भारी तबाही, 16 लोगों की मौत और 54 घायल