देश में वैक्सीन की किल्लत क्यों? वैक्सीन विदेश भेजे जाने पर भाजपा ने दी यह सफाई

By अंकित सिंह | May 12, 2021

देश में बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों के बीच कोरोना वैक्सीन को लेकर भी मारामारी जारी है। विपक्ष लगातार केंद्र सरकार पर वैक्सीन सप्लाई को रोकने का आरोप लगा रहा है। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने तो यहां तक कह दिया कि केंद्र सरकार की गाइडलाइंस के कारण भारत बायोटेक ने दिल्ली को 67 लाख कोवैक्सीन देने से मना कर दिया। इसके अलावा विपक्ष के शासन वाले राज्य लगातार केंद्र सरकार पर वैक्सीन नहीं देने का आरोप लगा रहे हैं। देश में भले ही यह दावा किया जा रहा है कि टीकाकरण अभियान तेजी से जारी है लेकिन सच यही है कि कोरोना वैक्सीन की कमी की वजह से कई टीका केंद्र बंद हो पड़े हैं। विपक्ष के इन आरोपों पर भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने जवाब दिया है। संबित पात्रा ने साफ तौर पर कहा कि राहुल गांधी और आम आदमी पार्टी वैक्सीनेशन के मसले पर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। वैक्सीन को विदेश भेजे जाने पर संबित पात्रा ने कहा कि 11 मई 2021 तक लगभग 6.63 करोड़ वैक्सीन के डोज हिंदुस्तान के बाहर भेजे गए थे। इसमें मात्र 1 करोड़ 7 लाख वैक्सीन मदद के रूप में भेजा गया है। बाकी 84% वैक्सीन लायबेलिटी के रूप में भेजी गई है, जो आपको करना ही था चाहे किसी कि भी सरकार होती। उन्होंने कहा कि अपने देश के पड़ोसी 7 राष्ट्रों को हमने 78.5 लाख वैक्सीन की डोज मदद के रूप में दी है। बाकी 2 लाख डोज यूएन की पीस कीपिंग फोर्स को दिए हैं। क्योंकि 6,000 से ज्यादा हमारे देश के जवान अलग-अलग देशों में पीस कीपिंग के लिए काम कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Neha Dhupia Birthday: Army Background से निकलकर कैसे बनीं Bollywood की Queen of Versatility

हरियाणवी सिंगर Ankit Baliyan की जिम के बाहर 20 गोलियां मारकर हत्या, गोगी गैंग ने ली जिम्मेदारी, रील्स और गानों से जुड़ा विवाद गहराया

Tibet Landslide में 3 की मौत और 588 लापता, बचाव में जुटी चीनी सेना

Kriti Sanon के कपड़ों वाले बयान पर भड़कीं Kangana Ranaut, कहा त्योहारों के अपने नियम और मर्यादाएं होती हैं