भाजपा ने पीलीभीत से वरुण गांधी, इलाहाबाद से रीता बहुगुणा और रामपुर से जयाप्रदा को दिया टिकट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 26, 2019

नयी दिल्ली। भाजपा ने मंगलवार को लोकसभा के लिये 39 उम्मीदवार की सूची जारी की जिसमें उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से वरुण गांधी, सुल्तानपुर से मेनका गांधी तथा इलाहाबाद से रीता बहुगुणा जोशी को टिकट दिया गया है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने संवादददाताओं के समक्ष सूची जारी कर यह जानकारी दी। भाजपा ने अभिनेत्री एवं पूर्व सांसद जयाप्रदा को रामपुर से टिकट दिया है जहां उनका मुकाबला सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान से होगा। जयाप्रदा मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गईं। पार्टी ने कानपुर सीट से सत्यदेव पचौरी को टिकट दिया है। इस सीट का अभी भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी प्रतिनिधित्व कर रहे है। 

इसे भी पढ़ें: राहुल के लिए प्रियंका बहुमूल्य, उनके आने से कांग्रेस का जनाधार बढ़ेगा: सिब्बल

धौरहराह से रेखा वर्मा, फर्रूखाबाद से मुकश राजपूत, इटावा से रामशंकर कठेरिया, कन्नौज से सुव्रत पाठक, अकबरपुर से देवेन्द्र सिंह भोले, जालौन से भानुप्रताप वर्मा, हमीरपुर से पुष्पेन्द्र सिंह चंदेल, फतेहपुर से साध्वी निरंजन ज्योति, कौशम्बी से विनोद सोनकर, बाराबंकी से उपेन्द्र रावत, फैजाबाद से लल्लू सिंह, बहराइच से अक्षयवार लाल गौड़, कैसरगंज से बृजभूषण सरण सिंह, श्रावस्ती से ददन मिश्रा, गोडा से कीर्तिवर्द्धन सिंह, डूमरियागंज से जबदम्बिका पाल, बस्ती से हरीश द्विवेदी, महराजगंज से पंकज चौधरी, कुशीनगर से विजय दूबे, बांसगांव से कमलेश पासवान और सलेमपुर से रवीन्द्र कुशवाहा को टिकट दिया गया है। भाजपा ने पश्चिम बंगाल से 10 उम्मीदवारों के नाम घोषित किये जिसमें हावड़ा से रंतिदेव सेनगुप्ता शामिल हैं। 

प्रमुख खबरें

Chile में मिले 500 साल पुराने अवशेषों से Smallpox Virus के प्राचीन डीएनए का चला पता

ByteDance के Zhang Yiming बने Asia के सबसे अमीर शख्स, Gautam Adani छूटे पीछे

AQIS आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़, UP ATS ने तमिलनाडु से मकसूद अली को पकड़ा

Mamata Banerjee बनाम Ritabrata गुट: TMC के सिंबल पर आयोग की अहम बैठक आज