माफीनामा लिखने वाले का महिमामंडन कर रही है भाजपा, कांग्रेस का सवाल, सावरकर का दिल्ली में क्या योगदान?

By अंकित सिंह | Jan 03, 2025

कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने फरवरी 2025 में होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर ध्रुवीकरण का आरोप लगाया। भाजपा पर उनका हमला तब हुआ जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली विश्वविद्यालय के वीर सावरकर कॉलेज की आधारशिला रखने वाले हैं। तिवारी ने एएनआई से कहा कि सावरकरजी का दिल्ली में कोई बड़ा योगदान नहीं है...उन्हें कॉलेज का नाम किसके नाम पर रखना चाहिए। कांग्रेस नेता ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव नजदीक हैं। तो आइए हम ध्रुवीकरण करें। वे किसी भी तरह माहौल को बिगाड़ना चाहते हैं। 

इसे भी पढ़ें: जहां भी चुनाव होते हैं, वे वहां के वोटर बन जाते हैं... संजय सिंह के मानहानि नोटिस के जवाब में बोले मनोज तिवारी

कांग्रेस सांसद सैयद नासिर हुसैन ने बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक कॉलेज के नामकरण के जरिये ऐसे व्यक्ति का महिमामंडन किया जा रहा है जिसने अंग्रेजों के समक्ष माफीनामा लिखा था। राज्यसभा सदस्य ने संवाददातोँ से कहा, ‘‘बहुत से लोग देश के लिए जिये और स्वतंत्रता संग्राम में बड़ा योगदान दिया। भाजपा उन लोगों को वैधता दे रही है जिन्होंने अंग्रेजों को माफीनामे लिखे थे और उनसे पेंशन ली थी।’’ 

इसे भी पढ़ें: मनोज तिवारी का बड़ा आरोप, केजरीवाल की कठपुतली हैं आतिशी, रिमोट की तरह कर रहे इस्तेमाल

इससे पहले दिन में, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सीआर केसवन ने कांग्रेस और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की आलोचना की। केसवन ने बताया कि यह हमारे देश की राजधानी में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भारत के सबसे बहादुर देशभक्तों और कट्टर राष्ट्रवादियों में से एक, स्वातंत्र्य वीर सावरकर को उचित और महत्वपूर्ण श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि जिस साहसी तरीके से उन्होंने ब्रिटिश क्रूरता का विरोध किया और जिस तरह उन्होंने औपनिवेशिक अन्याय के खिलाफ साहसपूर्वक लड़ाई लड़ी, वह आने वाली पीढ़ियों, विशेषकर हमारे युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी हुई है।

प्रमुख खबरें

ईडी ने फर्जी टेंडर मामले में Tripura समेत तीन राज्यों के 13 ठिकानों पर की छापेमारी

Kochi में डॉक्टर से मारपीट और लूटपाट, साउथ एक्ट्रेस Athulya Chandra समेत 3 गिरफ्तार

Kotia के 300 लोगों ने Andhra Pradesh चुनाव में डाला वोट, Odisha सरकार ने जांच के दिए आदेश

US Justice Department: हरमीत कौर ढिल्लों ने पद छोड़ा, मध्यावधि चुनाव बाद इस्तीफा