हैल्थ वालंटियर अभियान: भाजपा देश भर में चार लाख स्वास्थ्य स्वयंसेवक करेगी तैयार

By विजयेन्दर शर्मा | Aug 05, 2021

शिमला । हिमाचल विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष राजीव बिंदल ने आज यहां भाजपा के राष्ट्रीय स्तर पर चलाये जा रहे हैल्थ वालंटियर अभियान के बारे में बताते हुये कहा कि भाजपा ने देशभर में चार लाख स्वास्थ्य स्वयंसेवक बनाने का लक्ष्य रखा हैं जिन्हें विशेष प्रकार का प्रशिक्षण दिया जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: नहीं थमा विपक्ष का हंगामा, चार बार के स्थगन के बाद राज्यसभा पूरे दिन के लिए स्थगित

उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण के पांच महत्वपूर्ण भाग है। स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान कोरोना की किसी भी संभावित तीसरी लहर के समय गांव-गांव एवं मोहल्ले-मोहल्ले में सेवा करने वाले लोगों की टीम खड़ी करने का लक्ष्य लेकर चली है। घरेलू उपचार व लक्षण पैदा होने पर यथास्थान पीएचसी व बड़े अस्पतालों में या होम आईसोलेशन में पोजीटिव केसिज को भेजना।

इस प्रकार का प्रशिक्षण कोर्स बनाया गया है जिससे चार लाख हैल्थ वलंटियर्स को पढ़ाया जा रहा है।यह स्वास्थ्य स्वयंसेवक न डॉक्टर है, न पैरा मैडिकल है, ये केवल समाज में जागरूकता पैदा करने एवं सेवा करने वाले सेवाव्रति कार्यकर्ता हैं। उन्होंने बताया कि 28 जुलाईको इस साल राष्ट्रीय प्रशिक्षण के बाद सभी प्रदेशो में प्रशिक्षण शुरू हो गए हैं जिन्हें 10 अगस्त, 2021 तक पूर्ण किया जाएगा। इसी कड़ी में हिमाचल प्रदेश का प्रशिक्षण वर्ग 7 अगस्त, 2021 को पार्टी कार्यालय शिमला में सम्पन्न होगा। इस प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप करेंगे तथा समापन प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा किया जाएगा। 

 

इसे भी पढ़ें: एनसीआरबी ने जारी किए आंकड़े, मध्य प्रदेश में सबसे अधिक बच्चों ने की है आत्महत्या  

इस प्रशिक्षण वर्ग में भाजपा संगठन के 17 जिलों से 5-5 लोग भाग लेंगे। वे जिलों के लोग 16 अगस्त, 2021 तक मण्डल के 5-5 लोगों को प्रशिक्षित करेंगे और ये मण्डलों के 5-5 लोग गांव में व शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य स्वयंसेवकों को प्रशिक्षित करेंगे। इस प्रकार एक महीने के अंदर-अंदर देशभर में 4 लाख स्वास्थ्य स्वयंसेवक तैयार कर लिए जाएंगे।

भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय स्तर पर हैल्थ वलंटियर ड्राईव प्रारंभ किया है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी के मार्गदर्शन में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी के दिशा निर्देश पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान प्रारम्भ किया गया। 28 जुलाई, 2021 को भाजपा केन्द्रीय कार्यालय दिल्ली में जगत प्रकाश नड्डा जी ने इस अभियान का श्रीगणेश किया। उद्घाटन सत्र में 33 प्रांतों, केन्द्र शासित प्रदेशों के 121 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस अवसर पर भाजपा के मिडिया प्रभारी कराण नंदा भी मौजूद रहे।

प्रमुख खबरें

Meena Kumari Birth Anniversary: Tragedy Queen का फिल्मी सफर जितना सफल, असल जिंदगी उतनी दर्दनाक

Bangladesh में US की बढ़ती रुचि: PM Tarique Rahman और Sergio Gor की बैठक से Strategic Ties को मिलेगी नई दिशा

E20 Policy पर कोई Study नहीं: Kejriwal ने BJP के दावों पर उठाए गंभीर सवाल

ईरान की खुली धमकी: US और Israel के Energy Assets को बनाएंगे निशाना, Trump की कार्रवाई का देंगे करारा जवाब