CM आतिशी के बगल में खाली कुर्सी पर भड़की BJP, कहा- दिल्ली में मनमोहन-सोनिया मॉडल, यह चमचागिरी है

By अंकित सिंह | Sep 23, 2024

आम आदमी पार्टी (आप) नेता आतिशी ने सोमवार को दिल्ली के आठवें मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला। हालांकि, वह एक अलग कुर्सी पर बैठीं, जिससे उनकी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली सीट खाली रही। इस दौरान उन्होंने साफ तौर पर कहा कि यह अरविंद केजरीवाल की कुर्सी है। उन्होंने कहा कि मैंने आज दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला है और इस जिम्मेदारी को स्वीकार किया है।' मेरी भावनाएं आज भरत के जैसी ही हैं जब भगवान राम 14 वर्ष के लिए वनवास गए थे और भरत को अयोध्या का शासन संभालना पड़ा था। 

बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा कि आतिशी और अरविंद केजरीवाल लालू-राबड़ी मॉडल और मनमोहन-सोनिया मॉडल की तरह सरकार चलाना चाहते हैं। वे भ्रष्ट सरकार चलाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता उनसे सवाल पूछ रही है कि एक रबर स्टांप या कठपुतली सीएम को क्यों सीएम बनाया जाता है? यह दिल्ली की जनता बनाम आप हो गया है। आतिशी और केजरीवाल दिल्ली के लोगों से इतनी नफरत करते हैं कि वे उन्हें एक अस्थायी सीएम नहीं बल्कि एक कठपुतली सीएम दे सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: Delhi में Atishi ने संभाला पदभार, बगल की कुर्सी खाली, कहा- जिस तरह भरतजी ने खड़ाऊं रखकर...

आतिशी मुख्यमंत्री कार्यालय में एक अलग कुर्सी पर बैठीं। नए मंत्रिमंडल में आतिशी के बाद सबसे अधिक आठ विभाग सौरभ भारद्वाज के पास हैं जिनमें स्वास्थ्य, पर्यटन, कला और संस्कृति शामिल हैं। मंत्रिमंडल में पहली बार शामिल हुए मुकेश अहलावत के पास श्रम, अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति, रोजगार और भूमि व भवन विभाग हैं। गोपाल राय को विकास, सामान्य प्रशासन, पर्यावरण और वन विभाग दिया गया है जो उनके पास केजरीवाल सरकार में पहले भी थे। परिवहन, गृह, प्रशासनिक सुधार, महिला एवं बाल विकास विभाग कैलाश गहलोत के पास बरकरार हैं। आतिशी की अगुवाई वाले नए मंत्रिमंडल के सामने फरवरी में दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले अगले कुछ महीनों में शुरू की जाने वाली कई परियोजनाएं, योजनाएं तथा नयी पहलों की लंबी सूची है।

प्रमुख खबरें

आरबीआई ने सरकारी ऋण प्रबंधन के तहत 12,604 करोड़ रुपये की सरकारी प्रतिभूतियां वापस खरीदीं

नीट पेपर लीक विरोध प्रदर्शनकारियों पर दर्ज प्राथमिकी वापस लेने के निर्देश: देवेंद्र फडणवीस

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का ऐलान, दुर्गा पूजा से पहले कर्मचारियों को मिलेगा 20 प्रतिशत अतिरिक्त डीए

छात्रों पर बल प्रयोग कर सरकार ने गांधी जी के विचारों को कफन पहनाया: डिंपल यादव