दिल्ली में BJP सरकार के 100 दिन पूरे, CM रेखा गुप्ता बोलीं- सड़कों पर लोगों के बीच कर रहे काम

By अंकित सिंह | May 31, 2025

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार ने शनिवार, 31 मई को राष्ट्रीय राजधानी में अपने शासन के पहले 100 दिन पूरे कर लिए। इस अवसर पर, दिल्ली सरकार ने एक 'कार्यपुस्तिका' जारी की, जिसमें रेखा गुप्ता के मुख्यमंत्रित्व काल में अब तक शुरू की गई महत्वपूर्ण जन कल्याणकारी पहलों पर प्रकाश डाला गया है। रेखा गुप्ता ने 20 फरवरी 2025 को दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में 48 सीटें जीतकर भाजपा ने 27 साल बाद राष्ट्रीय राजधानी में सरकार बनाई, जबकि 22 सीटों के साथ आम आदमी पार्टी (आप) विपक्ष में आ गई। 

इसके बाद रेखा गुप्ता ने दावा किया कि जब रामलीला मैदान से आंदोलन शुरू हुआ तो हजारों-लाखों लोग इसमें शामिल हुए, मैं भी शामिल हुई, दूसरे लोग भी शामिल हुए। सभी ने इसका समर्थन किया, यह सोचकर कि दिल्ली और देश में कुछ बेहतर होगा। वो लोग जो कहते थे कि उन्हें सत्ता का लालच नहीं है, वो इतने लालची हो गए कि उन्हें सत्ता के अलावा कुछ दिखाई ही नहीं देता। उन्होंने का कहा कि मेरा मंत्रिमंडल, हमारे विधायक, सभी जनप्रतिनिधि लगातार सड़कों पर लोगों के बीच काम करते हैं।

इसे भी पढ़ें: 100 दिनों का रिपोर्ट कार्ड पेश करेगी रेखा गुप्ता सरकार, CM बोलीं- जनता को मिल रहा डबल इंजन का पूरा लाभ

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि दिल्ली का दुर्भाग्य रहा कि यमुना की सफाई पर कभी किसी ने गंभीरता से काम नहीं किया, न ही कूड़े के पहाड़ों और पर्यावरण को साफ करने के लिए किसी ने काम किया। उन्होंने कहा कि यमुना नदी को साफ करने के लिए किसी के पास न तो कोई नीयत थी और न ही नीति। केंद्र सरकार ने इस पर काम करने के लिए दिल्ली को करोड़ों रुपये का बजट दिया, लेकिन उनके पास कोई विजन नहीं था। हमारी सरकार यमुना नदी को साफ करने के लिए काम कर रही है।

प्रमुख खबरें

Cabinet ने PM Gram Swaraj Yojana के लिए 7395 करोड़ मंजूर किए

Fever में Breastfeeding क्यों जरूरी है, Gynecologist ने दूर की गलतफहमी

Supreme Court का निर्देश, दिल्ली वोटर लिस्ट से हटाए गए 43 लाख लोगों के नाम सार्वजनिक करे आयोग

Spain Train Accident पर स्तब्ध हुए PM Pedro Sanchez, पीड़ितों को दिया पूरा समर्थन