भाजपा सरकार ने 225000 कर्मचारियों को नए वेतन नियम एवं पे कॉमिशन का लाभ पहुचाया

By विजयेन्दर शर्मा | Jan 27, 2022

नाहन।   भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा प्रदेश की भाजपा सरकार ने जयराम ठाकुर ने नेतृव में प्रदेश के 225000 कर्मचारियों को नए वेतन नियम एवं पे कॉमिशन का लाभ पहुचाया है और साथ ही कर्मचारियों को पूर्व में दो विकल्प दिए गए थे पर अब तीसरे विकल्प देने के बाद एसा कोई कर्मचारी वर्ग नए पे कॉमिशन के लाभ से वंचित नहीं रह जायेगा।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने राज्य सरकार के कर्मचारियों को 31% डी ए केंद्रीय कर्मचारियों की तर्ज पर देने की घोषणा की है इससे सभी कर्मचारियों में खुशी की लहर है। अब हिमाचल के पेंशनरों को भी पंजाब वेतन आयोग के आधार पर लाभ दिया जाएगा इससे 175000 पेंशनरों को 2000 करोड़ का लाभ होगा। हमारी सरकार पूरी तरह से कर्मचारी हितैषी है।

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री ने पद्मश्री सम्मान के लिए चयनित विभूतियों को बधाई दी

कश्यप ने कहा कि प्रदेश में पुलिस कॉन्स्टेबल ही एक ऐसी श्रेणी है जिसकी नियुक्ति नियमित रूप से की जाती है , बाकि सभी श्रेणियों को अनुबन्ध आधार पर नियुक्त किया जाता है । 2015 से पूर्व नियुक्त कॉन्स्टेबल को 2 वर्ष उपरान्त अगला उच्च वेतनमान दिया जाता था । परन्तु पूर्व सरकार के कार्यकाल के दौरान 2015 में कॉन्स्टेबल को उच्च वेतनमान मिलने की अवधि को 2 वर्ष से बढ़ाकर 8 वर्ष कर दिया गया था । कॉन्स्टेबल की मांग पर विचार के बाद अब जयराम सरकार द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि 2015 के बाद नियुक्त कॉन्स्टेबल को अन्य श्रेणियों की तर्ज पर समान कार्यकाल उपरान्त उच्च वेतनमान के लिए पात्र माना जाएगा । जो कॉन्स्टेबल उच्च वेतनमान के लिए पात्र हो गए हैं , उन्हें पूर्व संशोधित स्केल के अनुसार उच्च वेतनमान का लाभ तुरन्त प्रभाव से दिया जाएगा ।

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री रोशनी योजना के तहत गरीबों को निःशुल्क विद्युत कनेक्शन-सुखराम चौधरी

उन्होंने कहा कि जयराम सरकार के चार साल प्रगतिशील रहे है और प्रदेश में चौतरफा विकास हुआ है, हमारी सरकार ने कोरोना महामारी के समय भी अच्छा काम किया है जिसको केंद्र नेतृत्व में भी सहराया है। आज पूरे देश में जन मंच और हिम केयर की सकारात्मक चर्चा हो रही हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में वर्चस्व की लड़ाई है और कांग्रेस पार्टी बेबुनियाद बयानबाजी कर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही हैं। आने वाले समय में भाजपा का मिशन रिपीट पक्का है, जनता कांग्रेस पार्टी की सच्चाई को जानती है।

प्रमुख खबरें

Gumla में अवैध हथियारों का जखीरा बरामद, AK-56 राइफल के साथ एक आरोपी पकड़ाया

IGI Airport पर बैंकॉक से पहुंचे दो यात्रियों से 3.37 करोड़ का गांजा बरामद

Israel Election Results 2026 | इज़राइल में फंसा सत्ता का पेंच! नेतन्याहू का गुट सबसे बड़ा, लेकिन बहुमत से दूर.. 10 नवंबर को नेसेट का शपथ ग्रहण

Bhadohi में आधी रात महिला के घर में घुसा Lucky Gautam, परिजनों को धमकाने पर गिरफ्तार