भाजपा सरकार ने एम्बुलेंस सेवा चालकों को किया दाने-दाने को मोहताज : अखिलेश यादव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 16, 2022

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में संचालित एम्बुलेंस सेवा 108 के चालकों को सरकार के अहंकार और अन्याय का शिकार करार देते हुए रविवार को कहा कि इनमें से तमाम लोगों की नौकरी जाने से उनके परिवार दाने-दाने को मोहताज हो रहे हैं। यादव ने यहां एक बयान में यह आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि एम्बुलेंस चालकों को सरकार के अहंकार और अन्याय की वजह से अपने जीवन में तकलीफें झेलनी पड़ रही हैं, तमाम चालकों की नौकरी जाने से उनके परिवार दाने-दाने को मोहताज हो रहे हैं, जनहित में नई एम्बुलेंस की खरीद के साथ चालकों की भी भर्ती होनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें: पिता ने अपनी ही बेटी का उजाड़ा सुहाग, दामाद को उतारा मौत के घाट

उन्होंने कहा,‘‘ सरकारी अस्पतालों में अव्यवस्था और असुविधाएं हैं। वहां चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ की भी कमी है। दूसरी ओर निजी अस्पतालों और नर्सिंग होम्स की संख्या में रोज-ब-रोज बढ़ोतरी हो रही है। भाजपा की पूंजीपरस्त मानसिकता के चलते गरीब आदमी की कहीं पूछ नहीं है। सरकार सम्पन्न लोगों की जिंदगी खुशहाल बनाने के सभी इंतजाम करने में ही लगी है।

प्रमुख खबरें

PM Narendra Modi ने जनसेवा के 25 वर्ष किए पूरे, दिल्ली के विनायक मंदिर में की पूजा

Mathura के वृंदावन गुरुकुलम में पानी की टंकी साफ करते समय 4 छात्रों की मौत

Sensex 460 अंक फिसला, RBI नीतिगत फैसले से पहले Nifty भी 22610 पर लुढ़का

Nagaland में गोली लगने से Assam Rifles के जवान वी. तेजा की मौत, ओडिशा में शोक