'हिमाचल में दो तिहाई बहुमत के साथ बनेगी भाजपा की सरकार', अमित शाह बोले- कांग्रेस का काम झगड़ा लगाना

By अंकित सिंह | Oct 15, 2022

चुनावी घोषणा के बाद केंद्रीय गृह मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता अमित शाह आज हिमाचल प्रदेश के सिरमौर पहुंचे हैं। यहां उन्होंने एक चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान भाजपा सरकार द्वारा किए गए कार्यों का बखान भी किया। अपने संबोधन में अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक निर्णय करके यहां के हाटी समुदाय को 55 वर्ष के संघर्ष को एक झटके में समाप्त कर दिया। उन्होंने कहा कि मोदी आपकी तकलीफ समझते हैं, क्योंकि सालों तक यहां संगठन का काम किया है। वो हमेशा कहते हैं हिमाचल मेरा है, क्योंकि उनका हिमाचल वासियों से लगाव है। उन्होंने कहा कि तीनों प्रकार के आरक्षण, चाहे शिक्षा में हो, चाहे राजनीतिक हो, या सरकारी नौकरियों का, ये तीनों आरक्षण हाटी समुदाय को मिलने वाले हैं, इसकी मैं आपको बधाइयां देता हूं।

इसे भी पढ़ें: हिमाचल में किसकी दहाड़, किसका पहाड़, कांग्रेस की परिवर्तन प्रतिज्ञा और बीजेपी का 'मिशन रिपीट', किसे मिल सकती हैं कितनी सीट?

शाह ने कहा कि ये डबल इंजन सरकार जो है, इसे हमने देखा है और समझा है और इसके फायदे देखे हैं। दिन लद गए हरी टोपी और लाल टोपी, ऊपर का हिमाचल और नीचे का हिमाचल, कुछ नहीं है भाई। हरी टोपी भी भाजपा की है और लाल टोपी भी भाजपा की है, ऊपर भी भाजपा है और नीचे भी भाजपा है। भाइयों-बहनों, मैंने हिमाचल के के मिजाज को जाना है, यहां दो तिहाई बहुमत के साथ फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी।

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने हमीरपुर में स्कूल सड़क के लिए Forest NOC देने का आदेश दिया

Raipur Police के खिलाफ ईसाई संगठन का मोर्चा, दुर्व्यवहार के आरोप में कार्रवाई की मांग

JPNIC Lucknow के संचालन और रखरखाव को UP Cabinet की मंजूरी, 30 साल की लीज पर दिया

Kurukshetra Murder: महिला ने तीन चाकुओं से की पति की हत्या, जांच जारी