हिन्दू-मुस्लिम एकता से डरी हुई है भाजपा सरकार: अखिलेश यादव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 26, 2019

लखनऊ। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरूवार को भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि वह हिन्दू-मुस्लिम एकता से डरी हुई है। अखिलेश ने यह भी जानना चाहा कि पुलिस की बर्बरता की जांच कब शुरू होगी। उन्होंने कहा कि सरकार हिन्दू-मुस्लिम एकता से डरी हुई है और वह जनता पर अपराधी होने का आरोप लगा रही है तथा लोगों के पहनावे पर टिप्पणी दे रही है। 

उन्होंने कहा कि सरकार गरीब लोगों की संपत्ति को ज़ब्त करना चाह रही है और नागरिकों से बदला लेने की धमकी दे रही है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि सरकार को जनता को बताना चाहिए कि वह पुलिस बर्बरता के खिलाफ कार्रवाई कब शुरू करेगी। उल्लेखनीय है कि नागरिकता कानून के विरोध में उत्तर प्रदेश में हुए हिंसक प्रदर्शनों के दौरान 17 लोगों की मौत हो गयी थी।

प्रमुख खबरें

Riyadh Airport पर हमले में 3 की मौत और कई घायल, जांच के बाद उड़ानें फिर सामान्य

एशियाई खेलों में सफलता के बाद भी विदेशी Archery Coach Dave Cousins को तीन माह से वेतन नहीं मिला

Vladimir Putin से मिले Masoud Pezeshkian, बोले- US हमलों के बाद भी बातचीत जारी रखेंगे

Nagaon Lok Sabha Bypoll: BJP प्रत्याशी देवाशीष शर्मा बदरुद्दीन अजमल से 1.46 लाख मतों से आगे