पूर्व मंत्री राजभर का आरोप, भाजपा किसानों की नहीं बल्कि अडानी और अंबानी की चौकीदारी कर रही है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 25, 2020

बलिया (उप्र)। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने आरोप लगाया कि ‘’भारतीय जनता पार्टी झूठों की पार्टी है और वह किसानों की नहीं बल्कि अडानी और अंबानी की चौकीदारी कर रही है।’’ बलिया जिले के सिकंदरपुर क्षेत्र में बृहस्पतिवार को पार्टी के एक कार्यक्रम में शामिल होने आए राजभर ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘’हम कोरोना को नहीं मानते हैं। सर्दी या खांसी ये बहुत पुरानी बीमारी है। जब कोविड-19 की दवाई बनी नहीं तो 98फीसदी रोगी कैसे ठीक हो जा रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा गरीबों, कमजोर, पिछड़े ,दलित और अल्पसंख्यक को कोविड के नाम पर गरीब बनाने की कवायद कर रही है।’’ उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा, ‘’गृह मंत्री के पश्चिम बंगाल की रैली को देख लीजिए। रैली में कहीं कोई मास्क पहनते दिखाई नहीं दिया।

प्रमुख खबरें

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली