भाजपा ने गुजरात में भूपेंद्र पटेल को अपना आखिरी मुख्यमंत्री चुना है : हार्दिक पटेल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 13, 2021

अहमदाबाद। पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने रविवार को कहा कि भूपेंद्र पटेल गुजरात में भाजपा के आखिरी मुख्यमंत्री होंगे क्योंकि जनता ने कम से कम 25 साल के लिए भगवा पार्टी को सत्ता से बेदखल करने का फैसला कर लिया है। गौरतलब है कि भूपेंद्र पटेल पाटीदार समुदाय से ही आते हैं। उल्लेखनीय है कि विजय रूपाणी के इस्तीफे के एक दिन बाद रविवार को भाजपा के विधायक दल ने भूपेंद्र पटेल (59) को सर्वसम्मति से अपना नेता चुना।

इसे भी पढ़ें: न जनता के मुद्दों की समझ न सरोकार, बस हवाई दावों की सरकार, योगी सरकार पर प्रियंका का वार

हार्दिक पटेल ने कहा, ‘‘भाजपा ने आपको अपना आखिरी मुख्यमंत्री नियूक्त किया है क्योंकि गुजरात की जनता कम से कम 25 साल के लिए गरीब विरोधी, युवा विरोधी भाजपा को सत्ता से बाहर फेंकने का मन मना चुकी है। अब पूरी सरकार बदलने का समय आ गया है, न कि केवल मुख्यमंत्री को।

प्रमुख खबरें

Asian Games: नागोया में भारतीय खिलाड़ियों के आवास संकट पर मदद को आगे आए प्रवासी

Asian Games में चौथी बार उतरेंगी Pranati Nayak, पहले पदक पर टिकी निगाहें

Ajit Agarkar के कार्यकाल पर BCCI सचिव Devajit Saikia ने कहा, उचित समय पर होगा फैसला

MMA Fighter Varun Sanyal और भारतीय निशानेबाजों को Asian Games में आवास के लिए परेशानी हुई