भाजपा लोकसभा चुनाव में लोगों तक अपनी बात पहुंचाने में विफल रही है : Uddhav

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 17, 2024

शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) लोकसभा चुनाव में लोगों तक अपनी बात पहुंचाने में विफल रही है। उन्होंने ‘टीवी9’ मराठी को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि बेरोजगारी और महंगाई से हर कोई प्रभावित है और लोग भाजपा के पिछले दस साल के शासन से नाराज हैं।

भाजपा उद्धव के कांग्रेस से हाथ मिलाने को लेकर उन पर हमलावर रही है। भाजपा उद्धव पर अपनी पार्टी की मूल हिंदुत्व विचारधारा को ‘छोड़ने’ का आरोप भी लगाती रही है।

प्रमुख खबरें

Asian Games: 50 मीटर बटरफ्लाई में 12वें स्थान पर रहे Benedictine Rohit, फाइनल की दौड़ से चूके

Asian Games Wushu: रोशिबिना देवी ने जीता 60 किग्रा सांडा में रजत पदक

वाशिंगटन पहुंचे शी चिनफिंग, US President Donald Trump ने खुद की अगवानी

S Jaishankar और Marco Rubio की न्यूयॉर्क में वार्ता, Russia Sanctions पर रखे भारत के हित