MCD को चलाने में असफल रही है भाजपा, वहां आप को देखना चाहती है जनता: सिसोदिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 18, 2021

नयी दिल्ली। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि भाजपा नगर निगमों को चलाने में बुरी तरह से विफल रही है और अब जनता आम आदमी पार्टी (आप) को वहां देखना चाहती है। सिसोदिया ने उम्मीदवार सुनीता मिश्रा के समर्थन में दिन के दौरान शालीमार बाग वार्ड में मार्च किया, जो नगर निगम उपचुनाव लड़ेंगी। उन्होंने कहा, ‘‘हम सभी स्थानीय लोगों से आम आदमी पार्टी के समर्थन में मतदान करने की अपील करते हैं। ​​उपचुनाव के मद्देनजर, आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता हर दिन नागरिकों के साथ सम्पर्क कर रहे हैं।’’ 

इसे भी पढ़ें: केजरीवाल सरकार के छह साल बेमिसाल, कोरोना काल के दौरान यह रही उपलब्धियां

सिसोदिया ने कहा, ‘‘लोग बहुत खुश हैं और उन्होंने आगामी एमसीडी उपचुनाव में आप का चयन करने का मन बना लिया है। दिल्ली के लोग अब आम आदमी पार्टी को एमसीडी में लाना चाहते हैं। पिछले 15 वर्षों में भाजपा नगर निगमों में सत्ता में है और बुरी तरह से विफल रही है।’’ उन्होंने कहा कि लोगों का यह मानना है कि आप को एमसीडी के सत्ता में लाने से दिल्ली में बदलाव होगा। दिल्ली के पांच नगरनिगम वार्डों - कल्याणपुरी, त्रिलोकपुरी (पूर्वी दिल्ली नगर निगम के तहत), चौहान बांगर, रोहिणी सी और शालीमार बाग (उत्तरी दिल्ली नगर निगम के तहत) में उप-चुनाव 28 फरवरी को होंगे जबकि परिणाम तीन मार्च को घोषित होंगे।

प्रमुख खबरें

Middle East संकट का असर: Tamil Nadu में LPG की किल्लत? CM Stalin ने PM Modi को लिखा खत

Defence Force Vision 2047: Rajnath Singh ने बताया कैसा होगा Viksit Bharat का सैन्य बल, जारी हुआ Roadmap

Lok Sabha में Gaurav Gogoi का वार, Amit Shah का पलटवार- इतना गैर-जिम्मेदार विपक्ष नहीं देखा

AI Summit Protest के सूत्रधार Rahul Gandhi? BJP का बड़ा हमला, बताया देश का गद्दार