Jharkhand में BJP ने बना ली तगड़ी रणनीति, गठबंधन के सहयोगी भी हो जाएंगे खुश

By अंकित सिंह | Oct 04, 2024

झारखंड में इस साल विधानसभा के चुनाव होने है। इसको लेकर भाजपा ने बड़ी रणनीति बना ली है। भाजपा इस चुनाव में अपने सहयोगियों को साथ लेकर चलना चाहती है। यही कारण है कि भाजपा ने अपने सहयोगियों से कहा है कि झारखंड में सीट वितरण को एक सप्ताह के भीतर अंतिम रूप दिया जाएगा। विधानसभा चुनावों के लिए एनडीए सहयोगियों के बीच फिलहाल विचार-विमर्श चल रहा है। भाजपा ने जनता दल (यू) और ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (एजेएसयू) के साथ गठबंधन पर बातचीत की है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया रैली के बाद भाजपा ने अपना ध्यान सीटों के समझौते पर केंद्रित कर दिया है। इससे पहले असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर एक अहम राजनीतिक बयान दिया था। सरमा ने कहा कि भारत का चुनाव आयोग चुनाव की तारीख तय करेगा, वहीं भाजपा चुनावी लड़ाई के लिए पूरी तरह से तैयार है। सरमा ने इस बात पर जोर दिया कि भाजपा चुनाव लड़ने के लिए तैयार है और उसने पहले ही ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (एजेएसयू) और जनता दल (यूनाइटेड) जैसे क्षेत्रीय दलों के साथ रणनीतिक चर्चा शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें: 'बांग्लादेशी घुसपैठियों के कारण विलुप्त होते जा रहे आदिवासी गांव', Jharkhand चुनाव से पहले चंपई सोरेन का बड़ा दावा

हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि चुनाव में जनता दल (यू) और आजसू पार्टी के साथ गठबंधन होगा। सीटों का बंटवारा लगभग फाइनल हो चुका है। हिमंत बिस्वा सरमा ने यह भी कहा कि 1-2 सीटों पर चर्चा बाकी है। पितृ पक्ष खत्म होने के बाद हम गठबंधन की घोषणा करेंगे। जनता दल (यूनाइटेड) और ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (एजेएसयू) की राज्य में भूमिका महत्वपूर्ण है। हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि भारत का चुनाव आयोग चुनाव की तारीख तय करेगा, वहीं भाजपा चुनावी लड़ाई के लिए पूरी तरह से तैयार है। यहां बता दें कि इन गठबंधनों का लक्ष्य झारखंड में बीजेपी की स्थिति को मजबूत करना है।

प्रमुख खबरें

Delhi में इंटरनेट पाबंदी पर Omar Abdullah का तंज, बोले- नए J&K मॉडल में स्वागत है

Gurdwara Bangla Sahib में जूते पहनकर घुसने का झूठा Video फैलाने वालों पर Delhi Police दर्ज करेगी केस

JPNIC पर बढ़ाई गई सुरक्षा, Jayaprakash Narayan जयंती पर पहुंच सकते हैं Akhilesh Yadav

भारत को आत्मनिर्भर बनाने और विश्व में शांति फैलाने के लिए समर्पण से काम करें स्वयंसेवक: मोहन भागवत