भाजपा ने बिहार में जाति आधारित सर्वेक्षण का समर्थन किया है: शाह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 11, 2023

 केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि केंद्र सरकार का जाति आधारित सर्वेक्षण में अड़चन पैदा करने का कभी कोई इरादा नहीं था और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जब बिहार में सत्ता में थी तब उसने इसका समर्थन किया था।

बिहार में किए गए जाति-आधारित सर्वेक्षण के बारे में उन्होंने कहा कि जब उनकी पार्टी राज्य में सत्ता में थी, तो उसने जाति-आधारित सर्वेक्षण का समर्थन किया था। उन्होंने कहा कि राज्यपाल ने भी विधेयक को मंजूरी दे दी है।

शाह ने कहा कि केंद्र सरकार की मंशा कभी भी जाति आधारित सर्वेक्षण में अड़चन पैदा करने की नहीं थी। उन्होंने कहा कि रविवार को यहां क्षेत्रीय परिषद की बैठक अच्छी रही और सभी मुद्दों पर कोई न कोई निर्णय लिया गया है।

गृह मंत्री ने कहा, कुछ मुद्दों का समाधान कर लिया गया है और कुछ मुद्दों पर विचार करने के लिए समितियां बनाई गई हैं। बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और ओडिशा, पश्चिम बंगाल और झारखंड के वरिष्ठ मंत्री शामिल हुए।

प्रमुख खबरें

PM Modi ने किशोरियों के स्वास्थ्य पर जोर दिया, आंगनवाड़ी केंद्रों में जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान

ट्रेनें रोकने से देश का युवा नहीं थमेगा, Chirag Paswan ने विपक्ष के प्रदर्शन पर साधा निशाना

Team India कोच Gautam Gambhir के बार-बार बदलाव पर Shane Watson ने उठाए सवाल

Makhana Export को रफ्तार देगा Bihar, 2030-31 तक 30 हजार टन का लक्ष्य तय