भाजपा के हिमंत बिस्व सरमा ने एक लाख से अधिक मतों के अंतर से विधानसभा चुनाव जीता

By अंकित सिंह | May 02, 2021

गुवाहाटी। असम के वरिष्ठ मंत्री एवं भाजपा नेता हिमंत बिस्व सरमा ने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के रोमेन चंद्र बोरठाकुर को रविवार को 1,01,911 मतों के अंतर से हराकर जालुकबारी सीट पर कब्जा बरकरार रखा है। निवर्तमान राज्य सरकार में सरमा के पास शिक्षा, स्वास्थ्य, वित्त एवं लोक निर्माण विभाग थे। वहीं असम के रुझानों पर अमित शाह ने कहा कि शांति, सुशासन व विकास की राजनीति को पुनः चुनने के लिए असम की जनता का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार पूरी लगन से असम में अपनी कल्याणकारी नीतियों से लोगों के जीवनस्तर को उठाने व उनकी सुरक्षा और समृद्धि के लिए निरंतर कटिबद्ध रहेगी।

प्रमुख खबरें

Nightclub बवाल के बाद Ben Stokes का Comeback, Durham टीम से मैदान पर करेंगे वापसी

क्रिकेट मैदान पर बवाल: Vaibhav Suryavanshi मामले में BCCI का No Action, फैसला रेफरी लेंगे

Shubman Gill की विराट कप्तानी, 154 रन बनाकर Sachin-Virat के Elite क्लब में हुए शामिल

Cristiano Ronaldo रहे फ्लॉप, World Cup के पहले मैच में पुर्तगाल को Congo ने दिया बड़ा झटका