पवन बंसल पर भाजपा ने साधा निशाना, कहा- विकास कार्यों को नहीं पचा नहीं पा रहे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 04, 2019

चंडीगढ़। भाजपा ने लोकसभा चुनाव में चंडीगढ़ से कांग्रेस उम्मीदवार पवन कुमार बंसल के उस बयान पर बृहस्पतिवार को पलटवार किया जिसमें पवन ने कहा था कि भाजपा सांसद किरण खेर के पांच साल के कार्यकाल में  कुछ हासिल नहीं हुआ। पार्टी ने कहा कि वह शहर में हुए विकास कार्यों को पचा नहीं पा रहे हैं। चंडीगढ़ भाजपा प्रमुख संजय टंडन ने बंसल के बयान को  तर्कहीन  करार दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने ऐसे कई मुद्दों का निस्तारण किया जिनकी बंसल ने इस क्षेत्र से सांसद रहते हुए कोई परवाह नहीं की।टंडन ने कहा,  वह (बंसल) शहर में हुए काम को नहीं देखना चाहते। वह चंडीगढ़ में किये गए कामों और अन्य चीजों को पचा नहीं सकते। 

इसे भी पढ़ें: MNS नहीं लड़ेगी चुनाव, राज ठाकरे करेंगे भाजपा-शिवसेना के खिलाफ प्रचार

चार बार सांसद रहे चुके बंसल ने बुधवार को कहा था कि यह (भाजपा सांसद किरण खेर का पांच साल का कार्यकाल) लोगों के लिये पूरी तरह निराशाजनक अनुभव है। कुछ हासिल नहीं हुआ। केवल सतही बातें की गई हैं। भाजपा की उपलब्धियां गिनाते हुए टंडन ने कहा कि शहर में यातायात के प्रवाह को सुगम बनाने के लिए फ्लाईओवर परियोजना को मंजूरी दी गई, सी और डी श्रेणी कीसरकारी नौकरियों में अधिकतम आयु सीमा बढ़ाकर 25 से 37 वर्ष कर दी गई और सेक्टर 32 में सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एमबीबीएस सीटों की संख्या 50 से 100 फीसदी तक बढ़ाई गई।

प्रमुख खबरें

ईडी ने फर्जी टेंडर मामले में Tripura समेत तीन राज्यों के 13 ठिकानों पर की छापेमारी

Kochi में डॉक्टर से मारपीट और लूटपाट, साउथ एक्ट्रेस Athulya Chandra समेत 3 गिरफ्तार

Kotia के 300 लोगों ने Andhra Pradesh चुनाव में डाला वोट, Odisha सरकार ने जांच के दिए आदेश

US Justice Department: हरमीत कौर ढिल्लों ने पद छोड़ा, मध्यावधि चुनाव बाद इस्तीफा