मिशन 2024 को लेकर एक्शन में भाजपा, चुनावी प्रभारियों का किया ऐलान, जानें किन्हें मिली किस राज्य की जिम्मेदारी

By अंकित सिंह | Sep 09, 2022

2024 चुनाव को लेकर देश की राजनीतिक हलचल लगातार तेज होते दिखाई दे रही है। इन सबके बीच सत्तारूढ़ भाजपा ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। एक ओर जहां विपक्ष एकजुट होने की कोशिश कर रहा है तो वहीं भाजपा रणनीतिक तौर पर लगातार आगे बढ़ने में जुटी हुई है। इसी कड़ी में 2024 चुनाव को लेकर भाजपा ने कई राज्यों के प्रभारी और सह प्रभारी को नियुक्त किया है। भाजपा की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक महाराष्ट्र के दिग्गज नेता विनोद तावड़े को बिहार का प्रभारी बनाया गया है। बिहार में विनोद तावडे के साथ सह प्रभारी की भूमिका में सांसद हरीश द्विवेदी होंगे। ओम माथुर को छत्तीसगढ़ के जिम्मेदारी दी गई है जबकि नितिन नबीन सह प्रभारी होंगे। 

इसे भी पढ़ें: विपक्षी एकता पर सुशील मोदी बोले, सभी लोग मिल जाएंगे तो भी नरेंद्र मोदी का मुकाबला नहीं कर पाएंगे

राजस्थान की जिम्मेदारी अरुण सिंह को दी गई है। त्रिपुरा में प्रभारी की भूमिका नोएडा से सांसद महेश शर्मा निभाएंगे। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मंगल पांडे को पश्चिम बंगाल में प्रभारी बनाया गया है। उनके साथ अमित मालवीय सह-प्रभारी होंगे। नार्थ ईस्ट की जिम्मेदारी भाजपा की प्रवक्ता और टीवी चैनलों पर लगातार पार्टी का पक्ष मजबूती से रखने वाले संबित पात्रा को दी गई है। उनके साथ ऋतुराज सिन्हा सह प्रभारी होंगे। कुल मिलाकर देखे तो 2024 चुनाव को लेकर भाजपा रणनीतिक तौर पर आगे बढ़ने की शुरुआत कर चुकी है। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर