पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार से मिले भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना

By विजयेन्दर शर्मा | Oct 22, 2021

धर्मशाला भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कांगड़ा में पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के विरिष्ठ नेता शांता कुमार से शिष्टाचार भेंट की, दोनों नेताओं ने हिमाचल प्रदेश की राजनीतिक परिदृश्य पर विस्तृत चर्चा की । भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार के साथ भोजन भी किया।

इसे भी पढ़ें: आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन से संबंधित 28 शिकायतों का निपटारा

 

फतेहपुर में भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने ब्राह्मण समाज के साथ एक बैठक में भाग लिया। इस विश्वश बैठक में 35 ब्राह्मण परिवारों ने हिस्सा लिया। सभी के बीच कई विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। ब्राह्मण समाज के परिवारों में अपने विचार रखते हुए कहा कि भाजपा के नीतियों से पूर्ण रूप से संतुष्ट है और जात पात से ऊपर उठ कर सारा समाज भाजपा के पक्ष में मतदान करने वाला है। इस बार जनता मन बना चुकी है कि फतेहपुर को पिछड़ने नहीं देना है विकास की दृष्टि से प्रदेश में नंबर वन बनाना है।

 

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री ने 100 करोड़ टीकाकरण की उपलब्धि हासिल करने पर प्रधानमंत्री को दी बधाई

 

उन्होंने कहा कि एक विधायक जनता का वकील होता है अपने क्षेत्र के मुद्दों को सरकार के समक्ष कैसे रखना है उसको लेकर चिंचित रहता है। वकील अच्छा हो तो क्षेत्र का विकास निश्चित है।  उन्होंने कहा कि हिमाचल में हमारी सरकार ने पूरे प्रदेश का एक समान विकास किया है। 

 

भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा कि इस बार प्रदेश की जनता केंद्र में मोदी सरकार और प्रदेश में जयराम ठाकुर सरकार के विकास कार्यों पर मोहर लगाने जा रही है।  उन्होंने कहा कि देश ने आज 100 करोड़ टीके लगाने का एक ऐतिहासिक पड़ाव पार किया है। यह केवल एक सशक्त नेतृत्व का परिणाम है।  हमारी केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने 47.14 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 68.62 लाख पेंशनर्स का महंगाई भत्ता बढ़ाकर 31% कर दिया है। मोदी सरकार ने इस वर्ग तो दीपावली का उपहार दिया है।

प्रमुख खबरें

Team India में अब चलेगी Gautam Gambhir की? Suryakumar Yadav की Captaincy पर लेंगे आखिरी फैसला!

TVK कैबिनेट में शामिल होने पर Thirumavalavan की सफाई, बोले- VCK कार्यकर्ताओं ने मुझे मजबूर किया

पाक आर्मी चीफ Asim Munir की तेहरान यात्रा सफल? USA को उम्मीद, Iran आज मान लेगा डील

Rajnath Singh का Shirdi से ऐलान: कोई ताकत नहीं रोक सकती, India बनेगा Top Arms Exporter