भाजपा के वरिष्ठ नेता गुलाब सिंह ठाकुर से मिले भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना

By विजयेन्दर शर्मा | Oct 22, 2021

मंडी  भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना अपने हिमाचल के दौरे के दौरान मंडी संसदीय क्षेत्र पहुंचे उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेता गुलाब सिंह ठाकुर के साथ शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने कहा कि मंडी संसदीय क्षेत्र में इन उपचुनावों में भाजपा के पक्ष में प्रचंड लहर चल रही है, मैंने मंडी में अनेकों बैठकों में भाग लिया और इस दौरान कार्यकर्ताओं में विशेष जोश देखने को मिला।

इसे भी पढ़ें: हेलीकॉप्टर के माध्यम से 40 ईवीएम स्पीति के लिए रवाना- जिला निर्वाचन अधिकारी

 

उन्होंने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पूरे हिमाचल प्रदेश में विकास का एक नया युग स्थापित किया है जिससे कांग्रेस पार्टी पूरी तरह बौखला गई है।

कांग्रेस पार्टी को यह विकास पच नहीं रहा है जिसके कारण वह बेतुकी बयानबाजी कर जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है।

इसे भी पढ़ें: पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार से मिले भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना

उन्होंने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और प्रदेश की जयराम सरकार डबल इंजन के रूप में काम कर रही है और इससे हिमाचल प्रदेश को भरपूर फायदा पहुंच रहा है। विकास के नए आयाम हिमाचल प्रदेश में स्थापित किए गए हैं हमारी भाजपा सरकार जो कहती है वह करके दिखाती है और उस योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाती है। आज हिमाचल प्रदेश में अनेकों जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों को मिल रहा है जिसके कारण लोग खुश है और इस बार क्या 2022 में भी भाजपा चुनावों में बड़ी जीत दर्ज करने जा रही है।

प्रमुख खबरें

AI Talent का Superpower बना भारत, CEA नागेश्वरन बोले- दुनिया में अब हम दूसरे नंबर पर

Truecaller CEO का TRAI पर बड़ा हमला, कहा- नए Rules की वजह से देश में बढ़ रहा है Online Fraud।

एक और एक ग्यारह से भारतीयों के दूध में चीनी जैसे घुलने तक, Australia में PM Modi के 5 दमदार बयान

Samrat Choudhary का बड़ा ऐलान, Bihar में 10 तारीख को मिलेगी 1100 Pension, 97 लाख को लाभ