महाराष्ट्र में वेट एंड वॉच के मूड में भाजपा, अविश्वास प्रस्ताव के सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष बोले- अभी तक ऐसी स्थिति नहीं

By अंकित सिंह | Jun 21, 2022

शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे की बगावत के बाद महाराष्ट्र में राजनीतिक बवाल मचा हुआ है। मिल रही जानकारी के मुताबिक एकनाथ शिंदे के साथ लगभग 25 से 30 विधायक गुजरात के एक होटल में ठहरे हुए हैं। दावा तो यह भी कहा जा रहा है कि भाजपा इन विधायकों से लगातार संपर्क में है। इन सबके बीच सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या एक बार फिर से महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में भाजपा सरकार बना सकती है? हालांकि, वर्तमान परिस्थिति में देखें तो भाजपा किसी जल्दबाजी में नजर नहीं आ रही है। भाजपा गंभीरता से पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। जानकारी यह भी है कि देवेंद्र फडणवीस फिलहाल दिल्ली में है और यहां आलाकमान से मुलाकात कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: कभी अजित पवार ने दिया था MVA को झटका और अब एकनाथ शिंदे हैं नॉट रीचेबल... संकट में उद्धव सरकार

एकनाथ शिंदे और शिवसेना विधायकों पर महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी, हम फिलहाल इंतजार कर रहे हैं और स्थिति पर नजर रख रहे हैं। न ही एकनाथ शिंदे ने भाजपा को सरकार गठन का प्रस्ताव भेजा है और न ही भाजपा ने उन्हें कोई प्रस्ताव भेजा है। उन्होंने कहा कि अभी तक न तो भाजपा की ओर से और न ही एकनाथ शिंदे की ओर से सरकार गठन को लेकर कोई प्रस्ताव आया है लेकिन राजनीति में कभी भी कुछ भी हो सकता है। 

प्रमुख खबरें

World Cup से बाहर होकर छलका Bruno Fernandes का दर्द, बोले- बेहद दुखी, निराश और हताश हूं

World Cup Quarter Final से पहले England को तगड़ा झटका, दो मैच विनर खिलाड़ियों का खेलना मुश्किल!

डील कराने वाले कतर ने ही कर दी गद्दारी, ईरान ने फिर घुसकर मचाई तबाही

Smriti Mandhana ने रचा इतिहास, Lords में 300वां इंटरनेशनल मैच खेल सबसे युवा भारतीय महिला बनीं