JNU राजद्रोह मामले में ओछी राजनीति कर रही है भाजपा: संजय सिंह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 10, 2019

नयी दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के राजद्रोह मामले के आरोपियों के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दिल्ली सरकार द्वारा अभी तक नहीं देने को लेकर भाजपा के हमले पर पलटवार करते हुए आम आदमी पार्टी (आप) ने कहा कि भाजपा ओछी राजनीति कर रही है। आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने एक प्रश्न का जवाब देते हुए कहा कि भाजपा को दिल्ली सरकार पर निशाना साधने के लिए कोई वास्तविक मुद्दा नहीं मिल रहा है इसलिए वह ‘ओछी राजनीति’ कर रही है।

सिंह की यह टिप्पणी दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी की शनिवार को की गई टिप्पणी के बाद आयी है। तिवारी ने आप सरकार पर अभी तक 2016 के जेएनयू राजद्रोह मामले के आरोपियों को खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी नहीं देने को लेकर हमला बोलते हुए कहा कि आप को विश्वविद्यालय में लगाए गए और राष्ट्र विरोधी नारे’दरअसल ‘देशभक्ति’ के नारे लगते हैं।

इसे भी पढ़ें: कन्हैया कुमार के मामले में नहीं होगा कोई राजनीतिक हस्तक्षेप: केजरीवाल

सिंह ने कहा कि अमित शाह को कोई मुद्दा उठाने के लिए नहीं मिल रहा है और इसलिए (जेएनयूएसयू के पूर्व अध्यक्ष) कन्हैया कुमार को मुद्दा बनाया जा रहा है। दिल्ली पुलिस को आरोपपत्र दायर करने में तीन साल लग गए जबकि इसे 90 दिन में किया जा सकता था। उन्होंने कहा कि कन्हैया कुमार को लेकर अभी तक कोई फैसला नहीं किया गया है फिर भाजपा क्यों इस पर बयान दे रही है। भाजपा ओछी राजनीति कर रही है क्योंकि उसके पास उठाने के लिए मुद्दा नहीं है। दिल्ली सरकार ने सभी क्षेत्रों में अच्छा काम किया है।

प्रमुख खबरें

CEC Gyanesh Kumar पर कांग्रेस के आरोप, Supreme Court से स्वतः संज्ञान लेने की मांग

Prashant Kishor की जन सुराज पार्टी को बड़ा झटका! उम्मीदवार बनने के 24 घंटे भीतर भूषण झा का इस्तीफा, अब लड़ेंगे निर्दलीय चुनाव

Delhi: समयपुर बादली की प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, तीन लोग झुलसे

Meerut में पुलिस कांस्टेबल पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, जांच में जुटी Police