बीजेपी ने राजनैतिक फायदे के लिये संभल-बहराइच में कराई हिंसा: सपा

By अजय कुमार | Dec 18, 2024

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने आरोप लगाया कि भाजपा ने राजनीतिक फायदे के लिए संभल की घटना कराई है। 17 दिसंबर को विधानसभा में अपने संबोधन में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने सरकार से कहा कि प्रदेश को सांप्रदायिकता की आग में जाने से बचाइये। इससे आपसी भाईचारा टूटेगा। विधानसभा में सपा ने संभल व बहराइच की घटना पर सरकार को घेरने की कोशिश की। सपा सदस्य व संभल के विधायक इकबाल महमूद का नाम लेकर सीएम योगी ने बयान दिया था इस पर महमूद ने कहा कि उपचुनाव में वोट डालने नहीं दिया गया। 23 नवंबर को उपचुनाव का परिणाम आया, अगले ही दिन 24 नवंबर को फिर से सर्वे टीम पहुंच गई। वहां जय श्रीराम के नारे लगाए गए। इससे वहां तनाव हो गया। मैं और मेरा बेटा वहां नहीं थे फिर भी हमारे नाम आ गए। भाजपा ने राजनीतिक फायदे के लिए यह घटना कराई। सपा विधायक ने मुख्यमंत्री योगी के बटेंगे तो कटेंगे के नारे को याद करते हुए कहा कि फिर आप हमें क्यों बांट रहे हो। हमारे ऊपर बहुत अत्याचार हो रहा है। सपा के प्रतिनिधिमंडल को वहां क्यों नहीं जाने दिया गया, आखिर सरकार क्या छुपाना चाहती है। वहीं माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि बहराइच में यदि जुलूस के दौरान पर्याप्त पुलिस बल होता तो वहां दंगा न होता। इस घटना की जांच करा लीजिए। संभल में मंदिर मिलने पर कहा कि मंदिर का कोई विरोधी नहीं है, वहां पहले से मंदिर था फिर क्यों कहा जा रहा है कि मंदिर मिल गया। 

इसे भी पढ़ें: Uttar Pradesh के आधे से अधिक जिलों में बिजली सप्लाई निजी हाथों में जाएगी

इसके पीछे वही लोग शामिल हैं जो धार्मिक धु्रवीकरण के आधार पर राजनीति करते हैं। वहां पर भाजपा के विधायक ने अपने जिला अध्यक्ष पर एफआईआर कराई। इससे पता चलता है कि भाजपा के तार इन घटनाओं से जुड़े हैं। 

अपनी बात रखते हुए जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने संभल और बहराइच हिंसा पर विपक्ष को घेरा और सत्ता पक्ष का समर्थन किया। विधानसभा में वो जब बोल रहे थे तो सत्ता पक्ष के नेता मेज थपथपा रहे थे। उन्होंने कहा कि बहराइच में नौजवान राम गोपाल मिश्र की निर्मम हत्या पर विपक्ष ने कुछ नहीं बोला। राजा भैया ने संभल की घटना पर कहा कि हमें पहले यह जान लेना चाहिए कि सर्वे का आदेश कोर्ट ने दिया है। कोर्ट अगर किसी मंदिर के सर्वे का आदेश जारी करती है तो मैं ये नहीं समझता हूं किसी भी हिंदू यानी सनातनी को कोई आपत्ति होगी। हमने किसी दूसरे के धर्मस्थल तोड़कर अपने धर्मस्थल नहीं बनाए हैं। अगर न्यायालय ने किसी सर्वे का आदेश दिया है, तो उसे पलटने का तरीका उससे बड़ी अदालत में जाना होता है न कि सड़क पर खड़े होकर पुलिस प्रशासन पर पत्थर बरसाकर दंगा किया जाये।

प्रमुख खबरें

Russia-Ukraine War: यूक्रेन के भीषण Drone Attack से दहला रूस, 8 लोगों की मौत और जवाबी Air Strikes तेज

South Korea में भीषण गर्मी का प्रहार, 42.5°C के बीच Emergency Warning जारी, PM Han Duck-soo ने दिए कड़े निर्देश

Yan Diomande के लिए Real Madrid का इंतज़ार बढ़ा, Agent Dispute की वजह से खटाई में पड़ी 100 Million Pound की डील

FIFA President Gianni Infantino ने पद बचाने के लिए US Administration से मांगी मदद, Marco Rubio से गुप्त चर्चा