'देश को बांटने के लिए BJP ने पेश किया Waqf Bill', ममता का दावा, नई सरकार बनेगी तो...

By अंकित सिंह | Apr 03, 2025

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा ने देश को बांटने के लिए वक्फ (संशोधन) विधेयक पेश किया है। उन्होंने कहा कि जब भाजपा नीत सरकार हटेगी और नई सरकार बनेगी तो (इस) वक्फ विधेयक को रद्द करने के लिए संशोधन किया जाएगा। बनर्जी ने बुधवार को एक बयान में भाजपा की उसके विभाजनकारी एजेंडे के लिए आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि मेरे सांसद वक्फ मुद्दे पर बोलने के लिए दिल्ली में हैं। 'जुमला पार्टी' का केवल एक ही एजेंडा है - देश को बांटना। वे 'फूट डालो और राज करो' में विश्वास करते हैं।"

ममता बनर्जी ने बुधवार को राज्य सरकार के मुख्यालय नबान्न में एक सम्मेलन आयोजित किया। वहां उन्होंने कहा, "मैं इसका कड़ा विरोध करती हूं। मैं (केंद्र से) इस फैसले को वापस लेने का अनुरोध करती हूं। हम 4 और 5 अप्रैल को शाम 4 से 5 बजे तक राज्य भर के हर ब्लॉक और हर नागरिक वार्ड में विरोध रैलियां और बैठकें करेंगे। मैं आम लोगों से विरोध करने का आग्रह करूंगी। अन्यथा केंद्र का यह एकतरफा फैसला स्वास्थ्य पर भारी पड़ेगा।" 

इसे भी पढ़ें: 'क्या वक्फ बोर्ड है या ‘भू-माफिया’ बोर्ड?' प्रयागराज में CM Yogi की हुंकार, मोदी-शाह का जताया आभार

इसके बाद उन्होंने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा, "अपनी 'जुमलेबाजी' को रोकने के लिए केंद्र सरकार को और कितने पैसे की जरूरत है। लोगों को अपने मेडिक्लेम में जीएसटी क्यों देना पड़ रहा है। गरीब लोग कहां जाएं। हम दवाइयों की कीमतों में बढ़ोतरी को बर्दाश्त नहीं कर सकते। मैं पार्टी के सांसदों से भी इसका विरोध करने का अनुरोध करती हूं। वे आज वक्फ बिल का विरोध कर रहे हैं। केंद्र सरकार हमारे संविधान का सम्मान नहीं कर रही है। वे हमारे देश को बांटना चाहते हैं।"

प्रमुख खबरें

वाराणसी MLC Counting में धांधली का अखिलेश यादव ने लगाया आरोप, कहा नहीं दे रहे जीत का सर्टिफिकेट

Cyclone Arnab से ओडिशा में भारी बारिश और तबाही, 43 हजार से अधिक लोग सुरक्षित निकाले गए

परविंदर झोटा हत्याकांड: Punjab में AAP विधायकों का घेराव करेगी संयुक्त कार्रवाई समिति

PRAGATI बैठक में PM Modi ने 16000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की समीक्षा की