जम्मू-कश्मीर में अपने दम पर सरकार बनाने के लिए पार्टी के विस्तार में जुटी है भाजपा

By नीरज कुमार दुबे | Sep 08, 2022

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव जल्द होने की संभावना को देखते हुए सभी राजनीतिक दलों में काफी सक्रियता देखी जा रही है। डीडीसी चुनावों में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी भाजपा का लक्ष्य है कि जम्मू-कश्मीर में इस बार अपनी सरकार बनाई जाये इसके लिए प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना पूरे जम्मू-कश्मीर का दौरा कर पार्टी के विस्तार कार्य में लगे हुए हैं। घाटी के दुर्गम क्षेत्रों तक भी रविंद्र रैना पहुँच कर लोगों के साथ बैठकें कर उन्हें केंद्र और राज्य प्रशासन की ओर से चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बता रहे हैं और उनसे पार्टी से जुड़ने का आग्रह भी कर रहे हैं। जिस तरह रविंद्र रैना का जगह-जगह स्वागत हो रहा है और उनकी बैठकों में भीड़ उमड़ रही है उसको देखते हुए चुनावी तैयारी के लिहाज से भाजपा अन्य दलों से आगे दिखाई दे रही है।

प्रमुख खबरें

Elon Musk ने BJP को Reliance समर्थित कंपनियों के चंदे से जुड़ी खबरें साझा कीं

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, Delhi में कड़ी सुरक्षा और रूट डायवर्जन लागू

Connaught Place Market शनिवार को बंद रहेगा, NDTA ने विरोध प्रदर्शन से नुकसान की जताई आशंका

भंगेल प्राथमिक चिकित्सालय से नवजात चोरी, Noida Police ने आरोपी महिला की तलाश में बनाई 3 टीमें