वोट के लिये गांधी और पटेल का नाम जप रही है भाजपा: अशोक गहलोत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 19, 2019

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पर निशाना साधते हुए गुरुवार को कहा कि वे वोटों की राजनीति में कामयाब होने के लिये महात्मा गांधी और सरदार पटेल का नाम जप रहे हैं। गहलोत ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘जब आजादी की जंग हुई थी तब महात्मा गांधी, पंडित नेहरु, मौलाना अबुल कलाम आजाद, सरदार वल्लभ भाई बड़े-बड़े नेता थे, उस जमाने इनमें से किसी को आरएसएस और भाजपा ने मान्यता नहीं दी। अब भाजपा और आरएसएस उनके नाम का दुरुपयोग करके देशवासियों को गुमराह करने का काम कर रहे हैं।’’

प्रमुख खबरें

Bahraich में भारी बारिश और तूफान से 3 लोगों की गई जान, नदियां उफान पर

UN Tourism ने 1980 में शुरू किया था World Tourism Day, 27 सितंबर की तारीख है बेहद खास

Asian Games में त्रिसा-गायत्री और ध्रुव-तनीषा की जोड़ी क्वार्टर फाइनल में हारी

Maharashtra: सूखा राहत पैकेज को नाकाफी बता Congress ने Latur और Nanded में किया विरोध