युवाओं की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है भाजपा: प्रधानमंत्री मोदी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 17, 2019

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा की युवा शाखा के लोकसभा चुनाव प्रचार मुहिम शुरू करने के मद्देनजर बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी पार्टी देश के प्रतिभाशाली युवाओं के सपनों एवं आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए पूर्णतय: प्रतिबद्ध है।

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘मैं ‘विजय लक्ष्य 2019’ मुहिम के लिए ऊर्जावान बीजेवाईएम दल की सराहना करता हूं। इस मुहिम के तहत भाजपा के लिए मजबूत जनादेश जुटाने के मकसद से बड़े स्तर पर पूरे भारत में युवा शक्ति को एकजुट किया जाएगा।’’

यह भी पढ़ें: तेजस्वी यादव का नीतीश पर हमला, बताया नैतिक भ्रष्टाचार का भीष्म पितामह

उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता युवा मोर्चा (बीजेवाईएम) प्रमुख पूनम महाजन ने 17 विभिन्न कार्यक्रमों की एक मुहिम शुरू की है। इसका मकसद ‘लक्ष्य हमारा, मोदी दोबारा’ के नारे के साथ युवा मतदाताओं के साथ जुड़ना है। बीजेवाईएम ने इस मुहिम को ‘विजय लक्ष्य 2019’ का नाम दिया है।

प्रमुख खबरें

देश-दुनिया की बड़ी खबरें: PM Modi का मीडिया से आह्वान, UP में सियासी गठबंधन और खेलों में भारत का परचम

Qualcomm ने भारत में शुरू की Layoffs प्रक्रिया, 1000 से ज्यादा नौकरियां खतरे में

SBI Research का अनुमान, RBI दिसंबर में Repo Rate केवल 0.25 प्रतिशत बढ़ाएगा

DRI ने Delhi में पकड़ी 22 किग्रा Cocaine, विदेशी महिला फर्जी राजनयिक बनकर कर रही थी तस्करी