Chhattisgarh में भाजपा झोंकने वाली है अपनी पूरी ताकत, 22 को अमित शाह तो 30 जून को जेपी नड्डा करेंगे राज्य का दौरा

By अंकित सिंह | Jun 05, 2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार के 9 साल पूरे हो चुके हैं। इस मौके पर भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके सरकार के कामकाज को लोगों तक पहुंचाने में जुटी हुई है। इसके साथ ही चुनावी राज्यों को साधने की भी कोशिश की जा रही है। छत्तीसगढ़ में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। फिलहाल राज्य में कांग्रेस की सरकार है। यही कारण है कि भाजपा छत्तीसगढ़ में अपनी पूरी ताकत लगाने की तैयारी में है। जानकारी के मुताबिक इस महीने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा छत्तीसगढ़ का दौरा करेंगे। इसको लेकर छत्तीसगढ़ के भाजपा प्रमुख अरुण साव ने जानकारी दी।

इसे भी पढ़ें: भारत की यात्रा से लौटे प्रचंड पर विपक्ष क्यों भड़क गया, नागरिकता संशोधन बिल पर भी नेपाल की सुप्रीम कोर्ट ने लगाया रोक

शराब घोटाला बड़ा मद्दा

छत्तीसगढ़ में भाजपा शराब घोटाले को बड़ा मुद्दा बना रही है। भाजपा के वरिष्ठ नेता रमन सिंह ने कहा कि कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व तय करे कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पद पर बने रहने का अधिकार है या नहीं। पूर्व मुख्यमंत्री सिंह सत्तारूढ़ दल कांग्रेस के उस दावे पर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे जिसमें कहा गया कि पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के दौरान 4,400 करोड़ रुपये का शराब घोटाला हुआ था। कांग्रेस के आरोपों को लेकर सिंह ने पलटवार करते हुए कहा, ‘‘इससे बड़ा मजाक नहीं हो सकता। वह (बघेल) चार साल से मुख्यमंत्री के पद पर बैठे हैं। बार-बार एसआईटी का गठन किया जा चुका है। एक रूपए का भी भ्रष्टाचार प्रमाणित होता तो क्या कार्रवाई नहीं होती। अपनी चोरी को छुपाने के लिए वह सबको भ्रष्ट बताने की कोशिश कर रहे हैं।’’ 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर