अयोध्या में राममंदिर बनाने को संकल्पित है भाजपा: महेश शर्मा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 20, 2019

जयपुर। केंद्रीय संस्कृति मंत्री डा. महेश शर्मा ने बुधवार को कहा कि भाजपा व केंद्र में उसकी सरकार अयोध्या में राममंदिर बनाने को संकल्पित है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मजबूत फैसले लेने में सिद्धहस्त हैं। डा. शर्मा ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में राममंदिर निर्माण संबंधी एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘.. सरकार संकल्पित है। हमारी पार्टी नेतृत्व, पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि भारत के करोड़ों लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हुए हमारी सरकार, हमारी पार्टी एक भव्य राममंदिर अयोध्या में बनाने के लिए संकल्पित है।’’

यह भी पढ़ें: मोदी ने अरब के युवराज के समक्ष उठाया आतंकवाद का मुद्दा, कहा- पुलवामा हमला मानवता विरोधी

शर्मा ने कहा कि विपक्षी दल गठबंधन के नाम पर देश को गर्त में धकेलने की कोशिश में लगे हैं और विपक्षी गठबंधन वाले दल चाहते हैं कि देश में मजबूत नहीं, मजबूर सरकार बने। पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए डा. महेश शर्मा ने कहा कि भारत पाकिस्तान को अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर अलग-थलग करने में सफल हुआ है। उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री तथा सेना दुश्मनों को उचित समय पर कठोर कार्रवाई करके जवाब देने में सक्षम है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के बयान से स्पष्ट है कि भारत का रूख देखकर पाकिस्तान में हताशा व डर का माहौल है।’’

प्रमुख खबरें

DU की छात्राओं से छेड़छाड़: Delhi Police ने दो छात्रों अभिनव और अभिमन्यु को किया गिरफ्तार

सतीशन की Chartered विमान यात्रा पर Shashi Tharoor और कांग्रेस नेताओं ने किया बचाव

Tata Sons ने Noel Tata को दिया जवाब, N Chandrasekaran की दोबारा नियुक्ति को सही बताया

Asian Games में Baranica Elangovan ने पोल वॉल्ट में कांस्य जीत रचा इतिहास