'भाजपा मेरी दूसरी मां', Samrat Chaudhary ने बताया कब और कहां खोलेंगे अपनी पगड़ी

By अंकित सिंह | Jan 29, 2024

विगत दिनों बिहार की राजनीति में बड़ा परिवर्तन हुआ। नीतीश कुमार बदलने के साथ ही एनडीए में शामिल हो गए। इसके बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी और नेता प्रतिपक्ष रहे विजय कुमार सिंह को उपमुख्यमंत्री बनाया गया। हालांकि, सम्राट चौधरी का एक बयान खूब सुर्खियों में रहा है। वह है पगड़ी की कसम। दरअसल, जब नीतीश कुमार ने 2022 में भाजपा को धोखा देते हुए राजद के साथ मिलकर सरकार बना ली थी तब सम्राट चौधरी ने कहा था कि वह अपनी पगड़ी तब ही उतारेंगे जब वह मुख्यमंत्री की कुर्सी से नीतीश कुमार को बेदखल कर देंगे। हालांकि ऐसा नहीं हुआ है। वह नीतीश कुमार का नेतृत्व वाली सरकार में ही उपमुख्यमंत्री बने हैं। 

 

इसे भी पढ़ें: Chai Par Sameeksha: INDIA गठबंधन के पतन के लिए क्या Nitish Kumar से ज्यादा बड़ी दोषी Congress है


ऐसे में उनसे लगातार सवाल पूछा जा रहा है कि अब अपने पगड़ी का क्या करेंगे? पगड़ी पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा मेरी दूसरी मां है। मेरी मां जब चली गई तब मैं पगड़ी बांधी थी। आज अगर दूसरी मां के सम्मान के लिए मुझे सिर मुंडवाना पड़े तो मंजूर है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में पगड़ी खोलूंगा। भगवान श्री राम के चरणों में सिर मुंडवाउंगा। सम्राट चौधरी ने यह भी कहा कि 2020 में जनता ने जो हमें मत दिया, हम उसका सम्मामन करते हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज करने जा रहे हैं। 2025 के विधानसभा चुनाव भी हम लोग जीतने वाले हैं।

 

इसे भी पढ़ें: ना कोई है, ना कोई था...किसी के नहीं हैं नीतीश, 2005 से अब तक कर दिया ये हाल! बिहार पर आंखें खोल देने वाली रिपोर्ट


जनता दल यूनाइटेड (जद यू) के अध्यक्ष नीतीश कुमार ने रिकॉर्ड नौवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर रविवार को शपथ ली। यहां राजभवन में राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। कुमार के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं विजय कुमार सिन्हा, सम्राट चौधरी और प्रेम कुमार ने भी मंत्रिपद की शपथ ली। जद(यू) नेता विजय कुमार चौधरी, विजेंद्र यादव और श्रवण कुमार के साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की अगुवाई वाले हिंदुस्तान आवाम मोर्चा के संतोष कुमार सुमन और निर्दलीय विधायक सुमित सिंह ने भी मंत्री पद की शपथ ली। सूत्रों ने बताया कि मंत्रिपरिषद के अन्य सदस्यों पर एक या दो दिन में निर्णय लिया जाएगा। 

प्रमुख खबरें

US H-1B वीज़ा में बड़ा फेरबदल: अब लॉटरी नहीं, स्किल और सैलरी तय करेगी किस्मत

बांग्लादेश में हिंसा भड़की, भारत-बांग्लादेश के बीच बढ़ा अविश्वास, अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल

Carabao Cup: पेनल्टी में केपा का जादू, आर्सेनल फाइनल की दौड़ में, चेल्सी के खिलाफ अगला मैच

Bharat Coking Coal का IPO जल्द, कोल इंडिया 10% हिस्सेदारी बेचेगी, 1300 करोड़ की होगी डील