मणिपुर के लिए ‘अनोखा’ घोषणापत्र तैयार कर रही बीजेपी, भूपेंद्र यादव ने कहा- ऐसे वादे नहीं करेगी, जिन्हें पूरा न किया जा सके

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 09, 2022

इंफाल। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि भाजपा मणिपुर में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए एक ‘अनोखा’ घोषणापत्र तैयार कर रही है और पार्टी ऐसा कोई भी वादा नहीं करेगी, जिसे पूरा न किया जा सके। उत्तर-पूर्वी राज्य में भाजपा के चुनाव प्रभारी यादव ने बताया कि भगवा पार्टी ने विभिन्न हितधारकों से चर्चा की है और घोषणापत्र तैयार करने के लिए एक समिति बनाई है। यादव ने कहा, ‘हम जल्द एक अनोखे घोषणापत्र के साथ आएंगे। इसका मसौदा तैयार करने के लिए एक समिति भी बनाई गई है। पार्टी ऐसा कोई भी वादा नहीं करेगी, जिस पर अमल न किया जा सके।’ 

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी