Maharashtra में कांग्रेस को एक और झटका देने की तैयारी में बीजेपी, अशोक चव्हाण के हस्तक्षेप से इस नेता की होने वाली है एंट्री

By अभिनय आकाश | Mar 30, 2024

वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल की बहू अर्चना पाटिल चाकुरकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल होंगी। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल की बहू अर्चना पाटिल चाकुरकर ने बीजेपी नेता और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडनवीस से मुलाकात की है। उनके मुंबई में बीजेपी में शामिल होने की संभावना है। राज्यसभा सांसद अशोक चव्हाण के हस्तक्षेप से एक और कांग्रेस नेता बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। मराठवाड़ा के नेता अशोक चव्हाण के बीजेपी में शामिल होने के बाद मराठवाड़ा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में बेचैनी है।इस मुद्दे पर चाकुरकर की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। खबर है कि हाल ही में कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए अशोक चव्हाण ने पार्टी में उनकी एंट्री के लिए मध्यस्थता की थी।

महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव पांच चरणों में होंगे. मतदान 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई और 20 मई को होंगे। वोटों की गिनती 4 जून को होगी। गौरतलब है कि देश में उत्तर प्रदेश के बाद सबसे ज्यादा लोकसभा सीटें महाराष्ट्र में हैं। . . महाराष्ट्र में 48 लोकसभा सीटें हैं, जिनमें से 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने 23 सीटें जीती थीं, जबकि शिवसेना ने 18 सीटें हासिल की थीं।

इसे भी पढ़ें: दोस्त ने भी ऐन वक्त पर दे दिया बड़ा झटका, क्या अब महाराष्ट्र की इस सीट से खुद लड़ेंगे शरद पवार?

कौन हैं शिवराज पाटिल?

महाराष्ट्र के लातूर से सात बार कांग्रेस सांसद रहे शिवराज पाटिल राज्य की राजनीति में एक प्रमुख चेहरा थे। 12 अक्टूबर, 1935 को महाराष्ट्र के लातूर जिले के चाकुर गाँव में जन्मे, उन्होंने 1965 में सक्रिय राजनीति में प्रवेश किया। 1967 में पाटिल ने लातूर नगरपालिका अध्यक्ष का चुनाव जीता। वह तीन बार नगर पालिका अध्यक्ष रह चुके हैं। इसके बाद 1972 में शिवराज पाटिल पहली बार विधानसभा चुनाव जीते। इसके बाद वह 1977 में दूसरी बार विधायक बने। पाटिल महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उन्होंने पहली बार 1980 में कांग्रेस के टिकट पर लातूर लोकसभा सीट से चुनाव जीता और संसद पहुंचे। पाटिल कांग्रेस के टिकट पर यहां से सात बार सांसद बने। शिवराज पाटिल दसवीं लोकसभा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वह देश के गृह मंत्री और रक्षा मंत्री भी रह चुके हैं।

प्रमुख खबरें

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, Akhilesh Yadav बोले निष्पक्ष संस्था पर भाजपा का दबाव

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार