‘मुर्शिदाबाद हिंसा के लिए बीजेपी जिम्मेदार’, ममता बनर्जी बोलीं- हम जब तक रहेंगे हिंदू-मुसलमान नहीं होने देंगे

By अंकित सिंह | Apr 16, 2025

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इमामों के साथ बैठक में कहा कि मुर्शिदाबाद जिले के कुछ इलाकों में वक्फ अधिनियम को लेकर कुछ अशांति हुई। उन्होंने कहा कि विपक्ष दावा कर रहा है कि तृणमूल कांग्रेस वक्फ हिंसा में शामिल है, अगर ऐसा होता तो उसके नेताओं के घरों पर हमले नहीं होते। ममता ने दावा किया कि संसद में वक्फ कानून के खिलाफ लड़ाई में तृणमूल कांग्रेस सबसे आगे थी। उन्होंने कहा कि भारत की प्रगति में सभी धर्मों के लोगों ने भूमिका निभाई है, लेकिन संविधान को कमजोर करने के प्रयास जारी हैं।

उन्होंने कहा कि अगर आपको कुछ कहना है, तो मेरे सामने आकर बोलें, मेरे पीछे नहीं। बीजेपी द्वारा पोषित कुछ मीडिया चैनल बंगाल के फ़र्जी वीडियो दिखाते हैं। हमने उन्हें पकड़ा। उन्होंने कर्नाटक, यूपी, बिहार और राजस्थान के 8 वीडियो दिखाए और बंगाल को बदनाम करने की कोशिश की। उन्हें शर्म आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हम सर्व धर्म समभाव में विश्वास करते हैं। मैं रामकृष्ण परमहंस, स्वामी विवेकानंद में विश्वास करता हूं... मैं आपसे अनुरोध करती हूं कि अगर कोई भाजपा के बयान से उत्तेजित होकर बंगाल में अशांति पैदा करना चाहता है तो उस पर नियंत्रण रखें। 

इसे भी पढ़ें: Jan Gan Man: Murshidabad की हिंसा से उपजा सवाल- 2025 में ये हाल है तो 2050 में हिंदुओं का क्या होगा?

ममता बनर्जी ने कहा कि मैं सभी धर्मों की बात करती हूं। जब हम काली मंदिर का जीर्णोद्धार करते हैं तो भाजपा कहां चली जाती है? जब हम दुर्गा पूजा मनाते हैं तो वे कहते हैं कि हम लोगों को यहां जश्न नहीं मनाने देते। सरस्वती पूजा हर घर में मनाई जाती है और वे कहते हैं कि हम ऐसा नहीं होने देते। सभी को सभी धर्मों का सम्मान करना चाहिए, यह हमारी परंपरा है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि हम जब तक रहेंगे हिंदू-मुसलमान नहीं होने देंगे।

प्रमुख खबरें

Asian Games: 10m Air Rifle टीम स्पर्धा में भारत को रजत पदक

भारतीय तैराक Srihari Nataraj ने 50m बैकस्ट्रोक फाइनल में बनाई जगह

UP Assembly Election 2027: BJP को रोकने के लिए AIMIM चीफ Owaisi ने विपक्षी दलों से मांगा साथ

Kerala University में राजनीतिक गतिविधियों पर रोक का ड्राफ्ट नियम, कर्मचारी यूनियन ने जताया विरोध