BJP ब्रह्मांड में सबसे ज्यादा झूठ बोलने वाली पार्टी : Akhilesh Yadav

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 31, 2024

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को ‘‘ब्रह्मांड में सबसे ज्यादा झूठ बोलने वाली पार्टी’’ करार देते हुए रविवार को कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद पूरी दुनिया में भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) की ‘‘थू-थू हो रही है।’’ यादव ने यहां संवाददाताओं से कहा, अगर हम आंकड़े निकलेंगे तो ब्रह्मांड में इतना झूठ किसी ने नहीं बोला होगा जितना भाजपा ने बोला है।’’ 

इसे भी पढ़ें: पंजाब के पटियाला में केक खाने के बाद 10 वर्षीय बच्ची की मौत

उसके बाद संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस के प्रवक्ता ने भी एक बयान दिया था। अमेरिका के विदेश विभाग के एक प्रवक्ता ने हाल में कहा था कि उनका देश अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की रिपोर्ट पर बारीकी से नजर रख रहा है और वह एक निष्पक्ष कानूनी प्रक्रिया को बढ़ावा देता है। वहीं, संयुक्त राष्ट्र महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा कि उम्मीद है कि भारत में अन्य लोकतांत्रिक देश की तरह राजनीतिक और नागरिक अधिकार सुरक्षित रहेंगे तथा हर कोई स्वतंत्र एवं निष्पक्ष माहौल में मतदान करने में सक्षम होगा।

प्रमुख खबरें

Justin Greaves ने रचा इतिहास: Pakistan के खिलाफ लगातार 5 Maiden Overs में झटके 5 Wickets, तोड़ा World Record

श्रीलंका दौरे के लिए Team India घोषित, Washington Sundar बाहर तो Saransh Jain को मिली पहली बार जगह

Glasgow CWG: Gyaneshwari Yadav ने जीता Silver, वेटलिफ्टिंग में भारत का शानदार प्रदर्शन और पदकों की बढ़ी संख्या

कॉजपा ने न्यायालय के आदेश में सरकारी आश्वासनों की अनदेखी का दावा किया, फिर से आंदोलन की चेतावनी दी