Karnataka में पूरी ताकत झोंक रही भाजपा, योगी, हिमंत, जयशंकर की प्रचार में है भारी मांग

By अंकित सिंह | Apr 11, 2023

कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा अपनी पूरी ताकत झोंक रही है। भाजपा किसी भी कीमत पर सत्ता में वापसी चाहती है। इसके लिए जबरदस्त प्रचार भी पार्टी की ओर से देखने को मिलेगा। कर्नाटक में सत्ता वापसी के लिए भाजपा लगातार अभियान चला रही है। माना जा रहा है कि भाजपा 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जल्दी ही जारी करेगी। स्टार प्रचारकों की सूची में नरेंद्र मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह जैसे बड़े नेताओं का तो नाम होगा ही। लेकिन जिन नामों की पार्टी के लिए प्रचार करने की बड़ी मांग है उनमें केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, ​​विदेश मंत्री एस जयशंकर, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें: Karnataka: 'बोम्मई, नड्डा को सुनने के लिए कोई नहीं आता', सुरजेवाला बोले- घबराई हुई है भाजपा

बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि कर्नाटक एक अजीबोगरीब राज्य है जहां नेताओं की लोकप्रियता एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में भिन्न होती है। योगी आदित्यनाथ जैसा नेता तटीय कर्नाटक क्षेत्र में एक बड़ी अपील होगी, जबकि कर्नाटक में महाराष्ट्र के सीमावर्ती जिलों में, पार्टी चाहती है कि देवेंद्र फडणवीस और गोवा के प्रमुख प्रमोद सावंत उनकी लोकप्रियता और भाषा कनेक्शन को देखते हुए प्रचार करें। हिमंत बिस्वा सरमा एक ऐसे नेता के रूप में सामने आए हैं, जो शहरी और ग्रामीण जनता के लिए स्वीकार्य हैं, उनकी सीधी-सादी बात और हिंदुत्व पर जोर लोगों के आकर्षित करती है। माना जा रहा है कि पीएम मोदी कर्नाटक में अधिकतम 15-20 अभियानों में भाग ले सकते हैं।

प्रमुख खबरें

West Bengal के Nandigram और Rejinagar उपचुनाव के लिए मतों की गिनती शुरू

H-1B दुरुपयोग पर अमेरिकी कार्रवाई! Microsoft, Infosys और TCS PERM प्रोग्राम से निलंबित, 30 लाख नौकरियों का दिया हवाला

Tamil Nadu और Puducherry की 3 विधानसभा सीटों पर By-Election की मतगणना शुरू

नाना पाटेकर के निधन पर अमिताभ बच्चन ने व्यक्त किया गहरा शोक! कहा- अद्वितीय कलाकार और सच्चे समाजसेवी को नमन