चुनाव से पहले अति राष्ट्रवादी माहौल बनाने की कोशिश कर रही है भाजपा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 14, 2019

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि भाजपा लोकसभा चुनाव से पहले ‘अति राष्ट्रवादी माहौल’ बनाने का प्रयास कर रही है ताकि बेरोजगारी, कृषि संकट और मोदी सरकार की ‘विफलताओं’ से ध्यान भटकाया जा सके। गांधी का यह बयान उस वक्त आया है जब पुलवामा आतंकी हमले और बालाकोट में वायुसेना की कार्रवाई के बाद ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि भाजपा इसका इस्तेमाल चुनाव में कर सकती है।

इसे भी पढ़ें: गहलोत का तंज, राजनेता के बजाए बॉलीवुड के अभिनेता ज्यादा लगते हैं PM मोदी

राफेल मामले पर गांधी ने कहा, ‘‘आप देखेंगे कि आज नहीं तो कल सच सामने आएगा। परंतु हम सिर्फ एक सौदे के बारे में बात नहीं कर रहे हैं। कई ऐसे सौदे हैं जिन पर हमें संदेह है। लेकिन कोई जांच नहीं हुई।’’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, ‘‘मोदी जी नफरत पैदा करते हैं। इनकी राजनीति की पूरी व्यवस्था ही घृणा करने वाली है।’’

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा