बीजेपी ने अपने लोकसभा सांसदों को जारी किया तीन लाइन का व्हिप, कल पेश होगा वक्फ संशोधन बिल

By अंकित सिंह | Apr 01, 2025

वक्फ संशोधन विधेयक पर कल यानी 2 अप्रैल को लोकसभा में विचार-विमर्श और पारित होने के लिए विचार किया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सत्र में पेश होने के लिए लोकसभा में अपने सभी सांसदों को तीन लाइन का व्हिप जारी किया है। आज बिजनेस एडवाइजरी कमेटी (बीएसी) की बैठक हुई और वक्फ विधेयक पर आठ घंटे की चर्चा निर्धारित की गई। हालांकि, कांग्रेस ने 12 घंटे की चर्चा की मांग की। इस पर सरकार और विपक्ष के बीच बैठक में तीखी नोकझोंक हुई और विपक्ष ने सदन से वॉकआउट कर दिया।

इसे भी पढ़ें: Waqf Bill: BAC की बैठक से विपक्ष का वॉकआउट; गौरव गोगोई बोले- कुचला जा रहा लोकतंत्र की आवाज

रिजिजू का बयान

रिजिजू ने बताया कि लोकसभा की कार्य मंत्रणा समिति (बीएसी) की बैठक में चर्चा के लिए आठ घंटे का समय तय किया गया है जिसे बढ़ाया भी जा सकता है। रिजिजू ने कहा कि लोकसभा की कार्य मंत्रणा समिति (बीएसी) की बैठक में मैंने समिति के समक्ष प्रस्ताव रखा था कि कल 2 अप्रैल को हम वक्फ संशोधन विधेयक ला रहे हैं और इसके लिए हमें चर्चा के लिए समय आवंटित करना होगा...अंत में, इस बात पर सहमति बनी कि वक्फ संशोधन विधेयक पर चर्चा के लिए कुल समय आठ घंटे होगा जिसे सदन की राय जानने के बाद बढ़ाया जा सकता है। रिजिजू ने कहा कि हम चर्चा चाहते हैं। हर राजनीतिक दल को अपनी राय व्यक्त करने का अधिकार है और देश यह सुनना चाहता है कि संशोधन विधेयक पर किस राजनीतिक दल का क्या रुख है।

प्रमुख खबरें

Maharashtra MLC Elections में BJP और शिवसेना को एक-एक सीट, MVA का तीन पर दावा

Rajnath Singh ने सिंगापुर के समकक्ष से की वार्ता, सैन्य अभ्यासों का दायरा बढ़ाने पर बनी सहमति

IPS Trainee Officers पहली बार कैडर तैनाती से पहले Home Ministry से जोड़े जाएंगे

UP MLC Election: 9 सीटों के परिणाम घोषित, BJP 6 और सपा ने 3 पर दर्ज की जीत