उत्तर प्रदेश के सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरेगी भाजपा की ‘जन विश्वास यात्रा’

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 20, 2021

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में दोबारा सत्ता हासिल करने के अभियान के तहत रविवार को शुरू हुई भाजपा की जन विश्वास यात्रा राज्‍य के सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरेगी। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सोमवार को अगले पड़ाव के लिए राज्‍य के छह क्षेत्रों से आगे बढ़ रही इस यात्रा का उद्देश्य सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाना और आमजन का विश्‍वास हासिल करना है। यात्रा का समापन एक और दो जनवरी को होगा।

भाजपा मुख्‍यालय से मिली जानकारी के अनुसार अंबेडकर नगर से शुरू हुई यात्रा अयोध्या, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, बाराबंकी होते हुए लखनऊ के काकोरी में समाप्त होगी। मथुरा धाम से शुरू यात्रा मथुरा से अलीगढ़, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, कासगंज, बदायूं, शाहजहांपुर, पीलीभीत होते हुए बरेली में समाप्त होगी। बिजनौर से शुरू हुई यात्रा मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, हापुड़, अमरोहा, मुरादाबाद, संभल से होते हुए रामपुर में समाप्त होगी।

पार्टी के मुताबिक झांसी से शुरू हुई यात्रा ललितपुर, महोबा, बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, हमीरपुर, जालौन, औरैया, इटावा, फर्रुखाबाद, कानपुर देहात होते हुए कानपुर में समाप्त होगी। बलिया से निकली यात्रा मऊ, आज़मगढ़, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर, बस्ती तक जाएगी। गाजीपुर से चली जनविश्‍वास यात्रा चंदौली, सोनभद्र, मिर्ज़ापुर, प्रयागराज, कौशाम्बी, प्रतापगढ़, भदोही, वाराणसी, जौनपुर, सुलतानपुर होते हुए अमेठी में समाप्त होगी।

प्रमुख खबरें

Disha Salian मामले में नाम घसीटे जाने पर बोले Sooraj Pancholi, कहा- मेरा कोई लेना-देना नहीं

Vanakkam Poorvottar: Meghalaya में BJP ने कर दिया बहुत बड़ा खेल, एक झटके में बदल डाला विधानसभा का पूरा गणित

Asian Games में Anantjeet Naruka और Parinaaz Dhaliwal ने जीता ऐतिहासिक कांस्य पदक

काम और जिंदगी के उलझन में फंसे Govinda, पुराने साथी Anupam Kher ने बढ़ाया हौसला