भाजपा नेता का दावा- सरकारी तंत्र के दुरुपयोग से नीतीश सत्ता में आए, कुशवाहा का संजय जायसवाल से सवाल

By अंकित सिंह | Jun 02, 2021

कोरोना संक्रमण काल के बीच बिहार में पॉलिटिकल ड्रामा जारी है। भाजपा के विधान परिषद सदस्य टुन्ना जी पांडे के ट्वीट पर सियासत गरमा गई है। दरअसल, अपने ट्वीट में टुन्ना जी पांडे ने लिखा कि मैंने जो कहा था सच ही कहा। इस बार के भी हुए विधानसभा चुनाव में जनता ने तेजस्वी यादव जी को अपना मत देकर चुना था लेकिन सरकारी तंत्र का दुरुपयोग करके नीतीश जी आज सत्ता में राज कर रहे हैं। जाहिर सी बात है भाजपा नेता की ओर से इस तरह के आरोप के बाद बिहार में पॉलिटिकल ड्रामा मचना ही था। टुन्ना जी पांडे के ट्वीट के बाद जदयू में बेचैनी बढ़ने लगी। भाजपा की ओर से सीधे नीतीश कुमार पर निशाना साधा गया था। यही कारण है कि हाल में ही जदयू में शामिल हुए उपेंद्र कुशवाहा ने सीधे बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल को ही टैग करते हुए सवाल पूछ लिया। कुशवाहा ने अपने ट्वीट में लिखा कि यह बयान आप तक भी पहुंच ही रहा होगा संजय जायसवाल जी। ऐसा बयान अगर किसी जदयू के नेता ने भाजपा या उसके किसी नेता के बारे में दिया होता तो......अबतक.........!

प्रमुख खबरें

Tata Electronics ने सेमीकंडक्टर विनिर्माण के लिए Nexperia और Fujifilm संग किए समझौते

ICC के नए उपाध्यक्ष बने Tavengwa Mukuhlani, Imran Khwaja की जगह 2027 तक संभालेंगे पद

मछुआरों को EEZ में Tuna जैसी महंगी मछलियां पकड़ने पर देना होगा ध्यान: Rajiv Ranjan Singh

तीसरे T20 में 7 रन से हारी India A, ऑस्ट्रेलिया ने 3-0 से जीती सीरीज