सहयोगी दलों को साथ लेकर चली भाजपा तो मोदी का फिर PM बनना तय: राजभर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 11, 2019

बलिया (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश में भाजपा की सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष एवं राज्य सरकार के मंत्री ओमप्रकाश राजभर का मानना है कि लोकसभा चुनाव में भाजपा यदि सहयोगी दलों को साथ लेकर चली तो नरेन्द्र मोदी का पुनः प्रधानमंत्री बनना तय है।

राजभर ने ट्वीट किया है, भाजपा सभी सहयोगी दलों को साथ लेकर चले तो 2019 में पुनः राजग की सरकार बनेगी और नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे। उल्लेखनीय है कि योगी सरकार ने कल ही राजभर के पुत्र को एक निगम का अध्यक्ष बनाया है। इसके अतिरिक्त दल के अन्य नेताओं को भी विभिन्न निगमों में समायोजित किया गया है।

प्रमुख खबरें

India vs New Zealand: वेलिंगटन में दूसरे वनडे में तेज गेंदबाजों के दम पर बढ़त दोगुनी करने उतरेगी टीम इंडिया

झारखंड में नौकरी के उम्मीदवारों के लिए बड़ी राहत; हाई कोर्ट ने हेमंत सोरेन सरकार द्वारा JSSC-CGL परीक्षा रद्द करने के फैसले को खारिज किया

Midterm Election में हार के बाद ट्रंप प्रशासन में पहला इस्तीफा, हरमीत ढिल्लों ने न्याय विभाग के AAG पद से दिया इस्तीफा

Pakistan के Punjab में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 12 लोगों की गई जान