गुजरात चुनाव के लिए भाजपा ने उतारी नेताओं की फौज, केंद्रीय मंत्रियों को सौंपी गई अलग-अलग जिलों की कमान

By अंकित सिंह | Oct 06, 2022

गुजरात चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी पूरी कमर कस ली है। भाजपा के समक्ष गुजरात में सत्ता में वापसी करना एक बड़ी चुनौती है। पिछले 27 सालों से भाजपा लगातार गुजरात में सत्ता में बनी हुई है। इस बार भी भाजपा सत्ता में वापसी के लिए मजबूत चुनावी रणनीति के साथ मैदान में उतरने वाली है। यही कारण है कि केंद्रीय मंत्रियों को अब गुजरात में अलग-अलग जिलों की जिम्मेदारी दी जा रही है। भाजपा की ओर से यह फैसला ऐसे समय में हुआ है जब हाल में ही नरेंद्र मोदी और अमित शाह दोनों ही गुजरात दौरे से वापस लौटे हैं। हालांकि, भाजपा लगातार राज्य के विधानसभा चुनाव में केंद्रीय मंत्रियों की फौज को उतारती रही है। कहीं भी चुनाव हो, भाजपा पूरी ताकत के साथ चुनाव मैदान में रहती है। 

इसे भी पढ़ें: भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में ‘आत्मनिर्भर गुजरात से आत्मनिर्भर भारत’ की दिशा में गुजरात का एक विशिष्ट कदम

जिन केंद्रीय मंत्रियों को गुजरात में भेजा जा रहा है उसमें प्रतिमा भौमिक, अर्जुन मुंडा और गिरिराज सिंह का भी नाम शामिल है। हालांकि, इसको लेकर अब राजनीति भी शुरू हो गई है। गुजरात में अपना भविष्य देख रही आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भाजपा के इस कदम पर जबरदस्त तरीके से तंज कसा है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि खबर है कि गुजरात के हर ज़िले में बीजेपी एक एक केंद्रीय मंत्री या किसी मुख्यमंत्री की ड्यूटी लगा रही है। बाप रे! इतना डर? ये डर आम आदमी पार्टी का नहीं है। ये डर गुजरात के लोगों का है जो बीजेपी से बहुत नाराज़ थे और अब तेज़ी से “आप” का दामन थाम रहे हैं।

प्रमुख खबरें

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, Akhilesh Yadav बोले निष्पक्ष संस्था पर भाजपा का दबाव

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार