'हिंदुत्व' पर बिगड़े बोल, BJP का तीखा हमला, Rahul Gandhi और अय्यर से माफी की मांग

By अभिनय आकाश | Jan 12, 2026

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर द्वारा "हिंदुत्व को एक विकृत हिंदू धर्म" कहने पर कड़ी आपत्ति जताई है। भाजपा नेताओं ने अय्यर को "ब्रिटिश एजेंट" और "औपनिवेशिक मानसिकता" वाला बताया है, और कहा है कि पूरी कांग्रेस पार्टी ही "हिंदू विरोधी" मानसिकता रखती है। भाजपा नेता नारायणन तिरुपति ने एएनआई से कहा, "मणिशंकर अय्यर एक ब्रिटिश एजेंट हैं। उनकी मानसिकता औपनिवेशिक है। हिंदुत्व समावेशी है। हिंदू धर्म जीवन शैली है, धर्म नहीं। मैं उन्हें स्वामी विवेकानंद और आरएसएस प्रमुख मोहन भगवत के हिंदू धर्म और हिंदुत्व पर कहे गए विचारों को पढ़ने की सलाह देता हूं। कांग्रेस के लोगों की मानसिकता वास्तव में औपनिवेशिक है।

इसे भी पढ़ें: पिता की राह पर Gaurav Gogoi, पूछा- कौन हैं Himanta Biswa Sarma? Assam की सियासत में हलचल

भारत के 'धार्मिक' पुनरुत्थान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए उन्होंने आगे कहा हमें भारत के 'धार्मिक' पुनरुत्थान और विकसित भारत के दृष्टिकोण के लिए प्रधानमंत्री मोदी का साथ पाकर सौभाग्यशाली महसूस हो रहा है... नेहरू की कांग्रेस से लेकर राहुल गांधी की कांग्रेस तक, कांग्रेस नेतृत्व की हिंदू विरोधी मानसिकता बेहद शत्रुतापूर्ण रही है और यह हर बार स्पष्ट रूप से दिखाई देती है। राहुल गांधी और मणिशंकर अय्यर को माफी मांगनी चाहिए।

प्रमुख खबरें

भारत-US Trade Deal पर तुरंत फैसले के आसार नहीं, Jamieson Greer ने बताई स्थिति

Houthi विद्रोहियों की मदद के आरोप में US ऊर्जा विभाग का इंजीनियर गिरफ्तार, FBI ने पकड़ा

Delhi Metro ने जंतर-मंतर प्रदर्शन के बीच बंद किए 11 स्टेशन, Rajiv Chowk पर इंटरचेंज चालू

CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ Jantar Mantar पर प्रदर्शन की इजाजत नहीं, दिल्ली पुलिस ने लगाई BNSS 163